बिलासपुर की नन्ही आवाज़ ने पुरी में मचाई भक्ति की धूम, भजन सुन झूम उठे श्रद्धालु… सेल्फी लेने उमड़ी भीड़
महाकुंभ से लेकर लिंगराज मंदिर और आर्ट ऑफ लिविंग तक गूंज चुकी है तनिष्क वर्मा की आवाज़, अब देहरादून से भी मिला विशेष आमंत्रण बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले बिलासपुर के सुप्रसिद्ध बाल भजन गायक एवं ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान से अलंकृत तनिष्क वर्मा ने एक बार फिर अपनी मधुर गायकी से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ओडिशा के विश्वप्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में आयोजित सम्मान समारोह एवं भजन संध्या में विशेष आमंत्रित कलाकार…









