बिलासपुर की जीवनरेखा अरपा नदी में प्रदूषण पर चिंता: मां दुर्गा के विसर्जन से पहले भैंसाझार डैम से पानी छोड़ने और घाटों की सफाई की मांग
बिलासपुर: शारदीय नवरात्र के समापन और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से ठीक पहले बिलासपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली अरपा नदी की दुर्दशा को लेकर अरपा बचाओं अभियान और बिलासा कला मंच ने भारी चिंता व्याप्त की है। बिलासपुर शहर के गंदे पानी, अनट्रीटेड सीवेज और कचरे के लगातार मिलने से नदी का जल अत्यधिक प्रदूषित और आचमन के अयोग्य हो चुका है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम से पचरी घाट (जूना बिलासपुर) तथा तोरवा घाट पर तत्काल विशेष…









