News Hub Insight के बारे में

हमारी स्थापना

News Hub Insight (NHI) की स्थापना वर्ष 2024 में इस उद्देश्य से की गई कि समाज को निष्पक्ष, तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनहित आधारित पत्रकारिता उपलब्ध कराई जा सके। हमारा लक्ष्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी और प्रमाणिकता के साथ सामने लाना है।

हमारा उद्देश्य

News Hub Insight का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। हम शासन, प्रशासन, शिक्षा, न्याय, राजनीति, सामाजिक सरोकार, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, खेल और जनहित के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर तथ्य आधारित एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करते हैं।

हमारी पत्रकारिता के प्रमुख सिद्धांत हैं:

  • निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता
  • तथ्य आधारित समाचार
  • जनहित सर्वोपरि
  • पारदर्शिता एवं जवाबदेही
  • सामाजिक उत्तरदायित्व
  • नैतिक पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन

Editor-in-Chief

पंकज खण्डेलवाल
Founder & Editor-in-Chief
News Hub Insight (NHI)

पंकज खण्डेलवाल एक स्वतंत्र पत्रकार, संपादक एवं मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शासन, प्रशासन, शिक्षा, सार्वजनिक नीति, सामाजिक सरोकार एवं खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है। उनका उद्देश्य तथ्य आधारित, जिम्मेदार एवं जनहित केंद्रित पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Editorial Team

News Hub Insight की संपादकीय टीम अनुभवी पत्रकारों, लेखकों, शोधकर्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों के सहयोग से कार्य करती है। प्रत्येक समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों, आधिकारिक दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर संपादकीय समीक्षा की जाती है।

जहाँ आवश्यक होता है, वहाँ संबंधित पक्ष का पक्ष जानने का भी प्रयास किया जाता है ताकि समाचार संतुलित एवं निष्पक्ष रहे।

हमारी Fact Checking प्रक्रिया

News Hub Insight प्रत्येक समाचार की तथ्यात्मक शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया अपनाता है।

हमारी Fact Check प्रक्रिया में सामान्यतः निम्न चरण शामिल होते हैं:

  • उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों का सत्यापन।
  • आधिकारिक स्रोतों, सरकारी अभिलेखों अथवा संबंधित विभागों से पुष्टि।
  • विश्वसनीय एवं बहु-स्रोत (Multiple Sources) के माध्यम से जानकारी का मिलान।
  • आवश्यकता होने पर संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त करने का प्रयास।
  • यदि प्रकाशन के बाद कोई तथ्यात्मक त्रुटि सामने आती है, तो हमारी Correction Policy के अनुसार शीघ्र संशोधन अथवा अपडेट प्रकाशित किया जाता है।

हमारी प्रतिबद्धता

News Hub Insight भारतीय संविधान, प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारिता की नैतिकता तथा जनहित के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक समाचार सत्य, संतुलित, प्रमाणिक और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

हम अपने पाठकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं तथा जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

News Hub Insight

News Hub Insight एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य है —
“सत्य, संवेदना और समाज के सरोकारों की पत्रकारिता”

हम राष्ट्रीय, राज्य, राजनीति, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, और डिजिटल इंडिया जैसे प्रमुख विषयों पर तटस्थ और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग करते हैं।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल खबर नहीं, बल्कि समाज के विकास का माध्यम है।

हमारी टीम में अनुभवी पत्रकार, ग्राउंड रिपोर्टर और युवा संवाददाता शामिल हैं, जो हर खबर की सच्चाई तक पहुँचने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

🔹 हमारा विज़न

एक ऐसी डिजिटल न्यूज़ स्पेस बनाना, जहाँ भरोसेमंद, सटीक और निष्पक्ष समाचार हर पाठक तक पहुंचे।

🔹 हमारा मिशन

  • समाज की आवाज़ को मंच देना

  • युवा पत्रकारों को अवसर प्रदान करना

  • सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना

📍मुख्यालय: शांति नगर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
🌐 वेबसाइट: https://newshubinsight-nhi.in
📧 ईमेल: editor@newshubinsight-nhi.in