बिलासपुर राज्योत्सव में छाया हुनर: लोक गायिका वंदना साहू का जादुई गायन, 11 वर्षीय तनिष्क का 4 वाद्य यंत्रों का कमाल और मयंशी की सुरीली तान!
बिलासपुर / छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह सांस्कृतिक छटा से सराबोर नजर आया। इस गरिमामयी मंच पर राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और युवा प्रतिभाओं ने एक ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में अपनी कला का जादू बिखेरने वाले नन्हे और युवा कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से हर किसी को अचंभित कर दिया। वंदना साहू की सुरीली प्रस्तुतियां लोक गायिका वंदना साहू: अपनी सुमधुर और जादुई आवाज के…







