बिलासपुर: CM फोन पर जनता से, कलेक्टर कॉल बैक पर… लेकिन सरकंडा TI प्रदीप आर्य, सिविल लाइन TI किशोर केंवट और प्रभारी आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी नहीं उठाते मीडिया का फोन, जवाबदेही से दूरी क्यों?

CM और कलेक्टर बना रहे भरोसा, लेकिन ये अफसर बिगाड़ रहे सरकार की छवि!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से सीधे फोन पर बात कर सरकार की संवेदनशील छवि गढ़ रहे हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल भी फोन नहीं उठा पाने पर कॉल बैक कर जवाबदेही की मिसाल पेश करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यही संदेश जिले के कुछ अधिकारियों तक पहुंचा ही नहीं?

शहर के सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवंट और आबकारी अधिकारी नवीन तिवारी पर आरोप है कि वे पत्रकारों के फोन तक रिसीव नहीं करते। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ये अधिकारी जनता और मीडिया से संवाद करने से क्यों बच रहे हैं?

पत्रकार कोई निजी एहसान नहीं मांगते। उनका काम तथ्यों की पुष्टि कर जनता तक सही जानकारी पहुंचाना है। लेकिन जब जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाने से ही परहेज करें, तो पारदर्शिता और जवाबदेही के सरकारी दावे कितने मजबूत रह जाते हैं?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मुख्यमंत्री आम लोगों तक पहुंच सकते हैं, कलेक्टर हर कॉल का सम्मान कर सकते हैं, तो कुछ थाना प्रभारी और विभागीय अधिकारी आखिर किस “वीआईपी संस्कृति” में जी रहे हैं? क्या उन्हें लगता है कि मीडिया के सवालों का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है?

जनता जानना चाहती है—
क्या सरकारी कुर्सी संवाद के लिए होती है या दूरी बनाने के लिए?

क्या फोन न उठाना नई प्रशासनिक नीति है या जवाबदेही से बचने का आसान तरीका?

गृह मंत्री विजय शर्मा के पुलिस विभाग में यदि थाना स्तर पर यही रवैया बना रहा, तो सरकार की “गुड गवर्नेंस” की छवि पर सवाल उठना लाजिमी है। इसी तरह आबकारी विभाग को भी स्पष्ट करना चाहिए कि मीडिया से संवाद उनकी प्राथमिकता में है या नहीं।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि क्या वरिष्ठ अधिकारी इस संवादहीनता पर संज्ञान लेते हैं या फिर कुछ अफसरों का ‘साइलेंट मोड’ यूं ही चलता रहेगा।

(यदि संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ से हरिद्वार तक बजा छत्तीसगढ़ी मान का डंका: डॉ. विनय कुमार पाठक फिर संभालेंगे थावे विद्यापीठ की कमान, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन’ के मंच पर सजेगा भव्य दरबार!

    रीपीट हुई इतिहास की पुनरावृत्ति! डॉ. विनय कुमार पाठक फिर बने थावे विद्यापीठ के कुलपति, 13 नवंबर को NHICF करेगा भव्य अभिनंदन! शिक्षा जगत के शिखर पुरुष: डॉ. विनय कुमार पाठक को मिला दूसरा कार्यकाल, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट’ के राष्ट्रीय मंच पर होगा ऐतिहासिक महा-सम्मान! बिलासपुर: हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित थावे विद्यापीठ के भव्य अधिवेशन से एक ऐसी गूंज उठी है, जिसने छत्तीसगढ़ के माथे पर गौरव का एक और नया तिलक लगा दिया है। छत्तीसगढ़ के माटी के लाल, देश…

    Continue reading
    ताल, लय और जादू: महर्षि विद्या मंदिर की राष्ट्रीय तबला प्रतियोगिता में मास्टर आरव भुरंगी ने गाड़े झंडे, हासिल किया प्रथम स्थान!

    जब तबले पर थिरकीं उंगलियां, तो गूंज उठा राष्ट्रीय मंच: बिलासपुर के साधक आरव भुरंगी ने रचा संगीतमय इतिहास! प्रतिभा का मान, बिलासपुर की शान: 13 नवंबर को ‘न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन’ करेगा राष्ट्रीय तबला विजेता आरव का भव्य अभिनंदन! बिलासपुर | भारतीय संगीत जगत से एक बेहद गर्व और उत्साह से भर देने वाली खबर सामने आई है। महर्षि विद्या मंदिर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की संस्कृति प्रतियोगिता (तबला विधा) में मास्टर आरव रुपेश भुरंगी ने अपनी जादुई उंगलियों और असाधारण प्रतिभा का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *