बिलासपुर: गणतंत्र दिवस पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में होगा “प्रतिभा सम्मान 2026”
साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा व सनातन संस्कृति के साधकों को मिलेगा सम्मान बिलासपुर। सागा लेआउट शुभम विहार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रतिभा सम्मान वर्ष 2026” का आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, समाज सेवा, लोक संस्कृति एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। मंदिर के संरक्षक एवं अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष…

















