बिलासपुर: बदमाश शासकीय सेवकों ने दिया मैसेज, हम नहीं सुधरेंगे और रिश्वत भी लेंगे
बिलासपुर:जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाये जाने पर कोटा बीईओ सहित एक क्लर्क के विरूद्व कठोर कार्रवाई की गई है। बीईओ को जहां पद से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, वहीं, क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने ये कार्रवाई की है। कोटा बीईओ का प्रभार खुरदूर के प्राचार्य नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सौंपा गया है। दरअसल कोटा विकासखण्ड…









