बिलासपुर: डॉक्टर रिया माखीजा के घर से कंगन चोरी, नौकरानी का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर: पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हीरा जडित सोने के कंगन बरामद किए। आरोपियों ने चोरी की गई वस्तुएं गिरवी रखी थी, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये से अधिक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2025 को डॉ. रिया माखिजा ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने उनके घर से दो हीरा जडित सोने के कंगन चुरा लिए थे। इनकी कीमत 3,00,520 रुपये थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमा ध्रुव को गिरफ्तार किया और उसकी पूछताछ में उसने अन्य तीन आरोपियों का नाम लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमा ध्रुव, करूणा राजपूत, प्रीति सिंह राजपूत, मयंक कोटडिया और विजय कुमार गांधी शामिल हैं। आरोपीगणों ने चोरी के कंगन को गिरवी रखने और बेचने की बात स्वीकार की। करूणा राजपूत ने एक कंगन को 65,000 रुपये में गिरवी रखा, जबकि प्रीति राजपूत ने दूसरे कंगन को 40,000 रुपये में बेच दिया था।

पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल 3,06,500 रुपये मूल्य के दो कंगन बरामद किए हैं। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

आरोपी

  1. हेमा ध्रुव उर्फ खुशी (30 वर्ष) – तेलीपारा, सरजू बगीचा, बिलासपुर
  2. करूणा राजपूत (33 वर्ष) – सरजू बगीचा, गली नंबर 01, बिलासपुर
  3. प्रीति सिंह राजपूत (47 वर्ष) – सरजू बगीचा, गली नंबर 01, बिलासपुर
  4. मयंक कोटडिया (30 वर्ष) – आर्शीवाद कपड़ा दुकान के पास, मेन रोड, मुंगेली
  5. विजय कुमार गांधी (65 वर्ष) – दयालबंद, बैंक ऑफ इंडिया के बाजू, बिलासपुर

मामला: चोरी और जालसाजी (धारा 306 बीएनएस के तहत)।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *