छत्तीसगढ़: प्राचार्य प्रमोशन में बीएड डिग्री अनिवार्य बनाने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर नया विवाद उत्पन्न हो गया है। इस बार प्राचार्य बनने के लिए बीएड डिग्री को अनिवार्य करने की मांग की गई है। इस मामले में लेक्चरर अखिलेश त्रिपाठी ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि जैसे प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए डीएलएड डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है, ठीक उसी तरह हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों के लिए भी बीएड डिग्री की आवश्यकता होनी चाहिए। इस आधार पर, प्राचार्य पदोन्नति के लिए भी बीएड को अनिवार्य किया जाए।

वहीं, प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है, जिसमें यह तर्क दिया गया है कि प्राचार्य का पद प्रशासनिक होता है, इसलिए इस पद के लिए बीएड डिग्री की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित की है और लेक्चरर पद पर प्रमोशन के लिए भी बीएड की योग्यता जरूरी की गई है। इसी आधार पर, प्राचार्य प्रमोशन के लिए भी बीएड डिग्री की योग्यता तय करने की मांग की गई है।

अब इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जो तय करेगा कि प्राचार्य पद के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य होगी या नहीं।

Source-kgn

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *