बिलासपुर: अपोलो मार्ग में तोड़ी गई 70 दुकानें और 3 मकान

बिलासपुर: निगम प्रशासन ने मीडिया को बताया कि  शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अपोलो मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को नगर निगम ने 70 दुकानों और 3 मकानों को तोड़ा, जबकि कुछ ठेला-गुमटियों को स्थानांतरित किया गया।

निगम प्रशासन ने बताया कि निगम ने पहले से ही अवैध कब्जाधारियों के विस्थापन की तैयारी कर रखी थी। बहतराई स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत प्रभावित परिवारों को शिफ्ट किया गया। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर इंजीनियरों और अधिकारियों की एक विशेष टीम विस्थापन कार्य में लगी रही।

पहले दिन हटाए गए थे 127 दुकानें और 23 मकान

मंगलवार को हुई कार्रवाई में 127 दुकानें और 23 मकान तोड़े गए थे। अतिक्रमण हटाने की इस बड़ी मुहिम के तहत बसंत विहार तिराहे से मानसी लॉज तक लगभग 200 पक्की-कच्ची दुकानों और 30 मकानों को अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किया गया था। नगर निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।

राहगीरों को मिलेगी चौड़ी सड़क- निगम

निगम प्रशासन ने मीडिया को बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को बेहतर, पक्की और चौड़ी सड़क की सुविधा मिलेगी। हमारी टीम ने समान शिफ्ट करने के लिए वाहनों और कर्मचारियों की विशेष व्यवस्था की थी।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *