बिलासपुर: अटल विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पोर्टल में 15 लाख से अधिक अंकसूचियाँ अपलोड कर बनाया रिकॉर्ड

बिलासपुर: अटल विश्वविद्यालय ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सत्र 2013 से 2024 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की 15 लाख से अधिक अंकसूचियों को डिजिलॉकर पोर्टल पर अपलोड कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय, राज्य का पहला संस्थान बन गया है जिसने इतनी बड़ी संख्या में अंकसूचियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

अब सभी छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से अपनी अंकसूचियाँ घर बैठे निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को विश्वविद्यालय के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे और वे आसानी से अपनी अंकसूचियाँ डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

कुलपति महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे प्रोग्रामर श्री आशुतोष द्विवेदी और डिजिलॉकर राज्य समन्वयक श्री रोहित सिंह की सराहना की, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता और तत्परता से सफलतापूर्वक पूरा किया।

यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत, विश्वविद्यालय केंद्र सरकार की डिजिटल योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है, ताकि छात्रों को डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपना ABC/APAAR ID अवश्य बनवाएं, ताकि वे डिजिलॉकर अकाउंट का सुचारू रूप से उपयोग कर सकें और अपनी अंकसूचियाँ कभी भी, कहीं भी आसानी से प्राप्त कर सकें।

मुख्य विशेषताएँ:

  • 15 लाख से अधिक अंकसूचियाँ डिजिलॉकर पर लाइव।
  • निःशुल्क और आसान डाउनलोड सुविधा।
  • डिजिटलीकरण की दिशा में अटल विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि।
  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *