बिलासपुर: भजन महाकुंभ 2025 में बाल कलाकार मयंशी खण्डेलवाल, अर्जिता सिंह, आरव भुरँगी, तेजस्वी मेश्राम और कनक साहू की भव्य प्रस्तुति, 23 मार्च को लखीराम ऑडिटोरियम में

बाल कलाकार मयंशी खण्डेलवाल और अर्जिता सिंह देंगी हरियाणवी भजन की विशेष प्रस्तुति

मयूरी खण्डेलवाल देंगी मराठी और मारवाड़ी भजन(जीण माता)की विशेष प्रस्तुति

बिलासपुर: भजन महाकुंभ 2025 का आयोजन 23 मार्च रविवार को छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस महाकुंभ में बाल कलाकार अपनी भव्य भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और अपनी कला का जौहर दिखाएंगे।

समिति के अध्यक्ष परमवीर मरहास ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में बाल कलाकारों के अलावा सीनियर सिंगर्स भी अपनी शानदार भजन प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एडीएन वाजपेयी (कुलपति, अटल यूनिवर्सिटी), अध्यक्षता डॉ विनय पाठक, अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी(महापौर) के साथ विशिष्ट अतिथि में डॉ. उज्वला कराडे, श्रीमती रेवती यादव(शिवसेना नेत्री) रहेंगे.

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खास होगा, जो भक्ति संगीत के जरिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों में डूबने का मौका प्राप्त करेंगे।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *