बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश के बाद जागे बोदरी नायब तहसीलदर ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक, फूड विभाग, एनएचआई की टीम और पटवारी
बिलासपुर: जिला प्रशासन के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में एसडीएम बिल्हा ने पेंड्राडीह बायपास स्थित ढाबों पर छापेमारी की। इस दौरान राजस्व विभाग, एनएचआई और फूड विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्यवाही के तहत सीजी 10 ढाबा संचालक राकेश शर्मा के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसी तरह, राज भोजनालय संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास भी 4 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए…









