लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान, 1500 शिक्षकों में हासिल किया प्रथम स्थान

स्व. हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, सीमा तिवारी और सुषमा पाण्डेय को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

लोरमी/मुंगेली। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए लोरमी के शिक्षक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत, छत्तीसगढ़ द्वारा देशभर से चयनित शिक्षकों के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया में डॉ. तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल कर लोरमी, मुंगेली जिले और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में देशभर से चयनित 1500 शिक्षकों में से 200 शिक्षकों को नवाचारी एवं उत्कृष्ट राष्ट्रीय शिक्षक के रूप में ‘स्व. हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026’ प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (BBJ), भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद संजय अग्रवाल और गुणनिधि सतपथी ने चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।

1500 शिक्षकों में प्रथम स्थान

डॉ. सत्यनारायण तिवारी वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबांध, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 1500 शिक्षकों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना उनके शैक्षणिक नवाचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. तिवारी केवल शिक्षक के रूप में ही नहीं, बल्कि शिक्षाविद, साहित्यकार और समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। उन्हें पूर्व में राज्यपाल सम्मान सहित 200 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सम्मान मिलने के बाद डॉ. तिवारी ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए लोरमी की जनता और शिक्षक समाज का सम्मान बताया।

लोरमी के तीन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

इस समारोह में लोरमी क्षेत्र के दो अन्य शिक्षकों को भी स्व. हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती सीमा तिवारी, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया तथा श्रीमती सुषमा पाण्डेय, शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंहगी शामिल हैं।

एक ही क्षेत्र से तीन शिक्षकों का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होना शिक्षा जगत के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों और शिक्षा जगत ने दी बधाई

लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा के कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, डीईओ एम.एल. पटेल, डीएमसी अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, बीईओ श्रीमती मनीषा पाटले, एबीईओ सुनील शर्मा, बीआरसी दयाराम साहू सहित विभिन्न संगठनों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने तीनों शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

राष्ट्रीय सम्मान की इस उपलब्धि से लोरमी क्षेत्र के शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल है। डॉ. सत्यनारायण तिवारी की यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाली उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में गूंजा गुरु-शिष्य का कथक संवाद, शिव शक्ति कला संस्था ने बांधा समां

    राग मल्हार की ‘गरज गरज आज मेघ’ पर गुरु राधिका पाखी संग ईश्वरी-उद्धव की त्रयी ने जीता दिल रायगढ़, 17 सितंबर 2026। चक्रधर समारोह के मंच पर जब गुरु और शिष्यों के कदम एक साथ थिरके, तो कथक की लय, भाव और ताल ने रामलीला मैदान को मंत्रमुग्ध कर दिया। 41वें चक्रधर समारोह-2026 की सांस्कृतिक संध्या में शिव शक्ति कला संस्थान, बिलासपुर ने गुरु-शिष्य परंपरा को केंद्र में रखते हुए ऐसी कथक प्रस्तुति दी, जिसने कला-प्रेमियों को देर तक बांधे रखा। गुरु राधिका पाखी के निर्देशन…

    Continue reading
    CG: टोल पर अब न लाइन, न कागजों का झंझट! केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा

      केसला टोल की असली परीक्षा: सिर्फ कैशलेस नहीं, ‘कष्टलेस’ भी बने सफर बिलासपुर: डिजिटल इंडिया के दौर में छत्तीसगढ़ के केसला टोल प्लाजा का पूरी तरह डिजिटल होना निश्चित रूप से स्वागतयोग्य खबर है। बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित इस टोल प्लाजा में स्थानीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मासिक पास, डिजिटल सत्यापन, फास्टैग और जीआईएस आधारित पात्रता जैसी सुविधाएं शुरू होना तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। लेकिन किसी भी नई डिजिटल व्यवस्था की सफलता केवल ऐप और पोर्टल लॉन्च होने से तय नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *