बिलासपुर: CSPDCL के ट्रांसमिशन स्टोर में बिना टेंडर के एक अधिकारी का बाथरूम निर्माण—सूत्र

बिलासपुर: विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CSPDCL के ट्रांसमिशन स्टोर, कार्यपालन यंत्री कार्यालय में एक नियम विरुद्ध निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात एक महिला अधिकारी द्वारा बाथरूम बनवाए जाने की चर्चा तेज है। सूत्रों का दावा है कि स्टोर परिसर में बिना किसी अधिकृत अनुमति के निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, जिससे विभाग के अंदर सवाल उठने लगे हैं। जब इस संबंध में हमारी टीम ने तथ्य जानने की कोशिश की और ट्रांसमिशन सिविल…

Continue reading
ओडिशा के झारसुगुड़ा महिला महाविद्यालय में ‘समकालीन हिंदी साहित्य में विविध विमर्श’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न — डॉ. विनय कुमार पाठक के विचारों ने मोहा मन, देशभर से जुटे विद्वान

ओडिशा राज्य के महिला महाविद्यालय, झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘समकालीन हिंदी साहित्य में विविध विमर्श’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। 5 और 6 दिसम्बर तक चली इस अकादमिक महायात्रा में मुख्य अतिथि रहे — छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति श्रद्धेय डॉ. विनय कुमार पाठक। डॉ. विनय कुमार पाठक बोले — “विविध विमर्श आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” मुख्य आसंदी से संबोधित करते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि…

Continue reading
स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा बिलासपुर पहुँची — व्यापारिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत, शहर में उमड़ा स्वदेशी का जोश

बिलासपुर: स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का बिलासपुर जिले में आगाज चकरभाठा से हुआ। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में पूरे देश में निकाली जा रही इस यात्रा को संत लालदास साहेब, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और ललित मखीजा ने सिंधु अमर धाम झूलेलाल मंदिर, चकरभाठा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के बिलासपुर पहुंचने पर देवकीनंदन चौक में शानदार स्वागत किया गया। स्वागत में विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, CAIT राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र…

Continue reading
बिलासपुर शिक्षा विभाग का मामला: 12 साल से वित्त शाखा पर कब्जा… अधिकारी बदले, लेकिन विजय तिवारी नहीं!

कलेक्टर संजय अग्रवाल के नाक के नीचे DEO कार्यालय में चल रहा ‘लंबा खेल’- सूत्र  इस पूरे मामले में विवादित प्रभारी DEO विजय टांडे आखिर चुप क्यों हैं? बिलासपुर। जिले के शिक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत विजय तिवारी पर पिछले कई वर्षों से वित्त शाखा पर एकछत्र कब्ज़े, मनमाने तरीके से वेतन आहरण, अनेकों वित्तीय अनियमितताओं और शासन नियमों की खुली अनदेखी के आरोप गंभीर रूप से लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, विभाग…

Continue reading
स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा: बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत, शहर में दिखेगी स्वदेशी शक्ति

बिलासपुर: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में निकाली जा रही “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” कल बिलासपुर पहुंचेगी। स्वदेशी आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के प्रोत्साहन का संदेश लिए यह रथ यात्रा आम जनता और व्यापारियों में विशेष उत्साह जगा रही है। कल 5 दिसंबर, शुक्रवार को रथ सुबह 10 बजे चकरभाठा से प्रारम्भ होकर 11 बजे नेहरू चौक पहुंचेगा। इसके बाद देवकीनंदन चौक में संक्षिप्त सभा आयोजित होगी। यहाँ पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित शहर के वरिष्ठजन हरी झंडी दिखाकर रथ…

Continue reading
बिलासपुर: विश्व विकलांग दिवस पर द्रोणा महाविद्यालय में जागरूकता की नई अलख

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक बोले— “विकलांग विमर्श की गंगा बिलासपुर से बहती है” बिलासपुर। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर द्रोणा महाविद्यालय, सकरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में राष्ट्रीय चेतना, संवेदना और समावेशी समाज की दिशा में बड़ा संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद और द्रोणा महाविद्यालय के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति तथा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय…

Continue reading
बिलासपुर: NHICF–नेशनल प्रेस क्लब टीम से मिलकर गदगद हुईं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट भारत की संगठन महामंत्री शशि दीप; पत्रकारिता के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

बिलासपुर। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट भारत की संगठन महामंत्री शशि दीप बिलासपुर में NHICF–नेशनल प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल—सुरेंद्र वर्मा, पंकज खंडेलवाल और अलंकृता मिश्रा—से विशेष मुलाक़ात के दौरान बेहद भावुक और प्रसन्न नज़र आईं। वे ‘माँ अरपा’ काव्य संग्रह के कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से बिलासपुर पहुँची थीं। NHICF –नेशनल प्रेस क्लब टीम ने शशि दीप का गर्मजोशी से स्वागत किया और पत्रकार समुदाय की ओर से सम्मान व्यक्त किया। मुलाक़ात के दौरान पत्रकार हित, सुरक्षा, महिला पत्रकारों की भागीदारी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा भविष्य…

Continue reading
पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन “छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ” की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न: वार्षिक सम्मेलन 21 दिसंबर को, तीन वरिष्ठ पत्रकार जुड़े संगठन से

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर के सभागार में आयोजित हुई। प्रदेश पदाधिकारियों और जिला इकाइयों की सक्रिय उपस्थिति ने बैठक को सार्थक और ऊर्जावान बना दिया। सभागार पत्रकारिता की प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त मंच बनकर उभरा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि महासंघ का लक्ष्य केवल पत्रकारों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि बदलते समय में मीडिया की भूमिका को और अधिक मजबूत…

Continue reading
बिलासपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—क्या सरकारी स्कूलों में सुरक्षित हैं हमारी बच्चियां?

छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकासखंड के सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से बेड टच और मारपीट के आरोप में शिक्षक के निलंबन की खबर जितनी चौंकाने वाली है, उससे कहीं अधिक गहरी चिंता उस सोच को लेकर है जिसने हमारे स्कूलों को लड़कियों के लिए असुरक्षित बना दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है — और दुर्भाग्य से, अंतिम भी नहीं होगी, अगर व्यवस्था अपनी आंखें मूंदे रहे। स्कूल: जहाँ भरोसा टूटता है स्कूल ऐसा स्थान माना जाता है जहाँ बच्चे सिर्फ पढ़ाई नहीं करते, बल्कि…

Continue reading
‘माँ अरपा’ ने जीता बिलासपुर का दिल: विमोचन समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों का संगम

बिलासपुर। साहित्य सृजन समिति, भारतेंदु साहित्य समिति और साहित्याग्राम प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में साईं आनन्दम सभागार में ‘माँ अरपा’ काव्य संग्रह का गरिमामय विमोचन पारिवारिक और साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में तथा द्रोण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अशोक पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित थे। साहित्यकार केशव शुक्ला की सद्य: प्रकाशित काव्य कृति ‘माँ अरपा’ का विमोचन एवं सम्मान समारोह 29 नवंबर 2025 की शाम साईं आनन्दम में हुआ।…

Continue reading