बिलासपुर में सजेगा साहित्य, कला और सम्मान का महाकुंभ – प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का भव्य वार्षिकोत्सव 3 मई को

बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 3 मई 2026 (रविवार) को शासकीय जे.पी. वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा, बिलासपुर में सायं 6:00 बजे भव्य वार्षिकोत्सव, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामयी आयोजन में नृत्य, कला, संगीत, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को अकादमी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विद्वानों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

 मुख्य अतिथि

न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण वाजपेयी

 अध्यक्षता

डॉ. विनय कुमार पाठक
(पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार)

 विशिष्ट अतिथि

  • डॉ. श्याम लाल निराला (प्राचार्य, जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर)
  • धर्म भूषण डॉ. पं. श्रीधर गोरहा (समाजसेवी)
  • शिव प्रताप साव (समाजसेवी)
  • विष्णु कुमार तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार)
  • संतुराम सोनकर (संस्थापक, सोनकर कॉलेज, मुंगेली)

इस अवसर पर साहित्यकारों, लेखकों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह जानकारी प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति), बिलासपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: एक साल तक नहीं मिला बुखार का राज, सिम्स की ‘दूरबीन’ ने खोला फेफड़ों में छिपी टीबी का रहस्य

    रात के पसीने और बुखार ने बढ़ाई चिंता, सिम्स ने सुलझाई मेडिकल मिस्ट्री निजी अस्पतालों और जिला अस्पताल में नहीं पकड़ में आई बीमारी, ब्रांकोस्कोपी जांच से हुआ खुलासा; युवती को मिला नया जीवन बिलासपुर। एक साल से रहस्यमयी बुखार, कमजोरी और रात में अत्यधिक पसीने की समस्या से जूझ रही 24 वर्षीय युवती के लिए सिम्स अस्पताल उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी बीमारी का कारण पता नहीं चल पाया था, लेकिन सिम्स के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने…

    Continue reading
    बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित जांच दल करेगा निजी स्कूलों की जांच, फीस और यूनिफॉर्म कारोबार पर रहेगी पैनी नजर

    अब निजी स्कूलों की फीस पर पड़ेगी पैनी नजर! बिलासपुर में गठित हुआ विशेष जांच दल, स्कूलों का होगा औचक निरीक्षण बिलासपुर। निजी स्कूलों द्वारा फीस, पुस्तक एवं गणवेश के नाम पर अभिभावकों से की जा रही कथित मनमानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में निजी स्कूलों की जांच के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। राज्य शासन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *