छत्तीसगढ़ में पहली बार इंटरनेशनल डांस डे पर ‘चेतना महोत्सव’, बिलासपुर बनेगा संस्कृति का केंद्र

एक मंच… 14 कलाकार… और चेतना की ऐतिहासिक शुरुआत!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक इतिहास में अंतरराष्ट्रीय डांस डे(29 अप्रैल) पर  एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा “चेतना नृत्य महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 2026” का भव्य आयोजन शाम 4 बजे से किया जा रहा है।

 

यह आयोजन न केवल डांस डे का उत्सव है, बल्कि “Police & Family Cultural Awareness Initiative” के तहत समाज में कला और जागरूकता का अनूठा संगम भी प्रस्तुत करेगा।

महोत्सव में 14 प्रतिभाशाली डांस आर्टिस्ट अलग-अलग विधाओं—क्लासिकल, फ्यूजन, वेस्टर्न और लोक नृत्य—में अपनी दमदार प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे।

साथ ही, श्रवण बाधित छात्राओं की विशेष प्रस्तुति इस कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण होगी, जो यह साबित करेगी कि हुनर किसी भी बाधा का मोहताज नहीं होता।

इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए देश की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी—

– स्पेशल गेस्ट: रजनेश सिंह(आईपीएस )
– डॉ. विनय कुमार पाठक 
न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी 
-प्रोफेसर श्याम लाला निराला 
सुश्री वासंती वैष्णव (अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना)
पं. सुनील वैष्णव (प्रख्यात कथक गुरु)

इन सभी अतिथियों की उपस्थिति इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान करेगी।

NHICF का यह प्रयास उभरती प्रतिभाओं को मंच देने, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

 ”
 यह महोत्सव बिलासपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बनने जा रहा है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *