बिलासपुर में शर्मनाक घटना: सिम्स की इंटर्न छात्रा से मारपीट, टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता के अनुसार, सिम्स में पदस्थ मनीष नाम के एक टेक्नीशियन ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इस गंभीर मामले की जानकारी खुद पीड़िता ने मीडिया को दी है। घटना के बाद सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं कितनी मजबूत हैं?पीड़िता मानसिक रूप से आहत बताई जा रही है, वहीं छात्र…

Continue reading
बिलासपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप ने किया स्वागत

कर्मचारियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, 29 से 31 तक तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान बिलासपुर: कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संभाग एवं जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने शासन पर कर्मचारियों की लगातार…

Continue reading
भ्रष्टाचार बेनकाब: बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू और बाबू सुरेश सीहोरे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास कराने के एवज में मांगी गई थी। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी…

Continue reading
बिलासपुर: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल — 5 की हालत गंभीर

रतनपुर (बिलासपुर): थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही बस CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में परिचालक सुरेंद्र विश्वकर्मा, बस चालक कमालुद्दीन अंसारी, मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, राकेश कुमार सिंह, सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता…

Continue reading
बिलासा कला मंच का ग्रामीण शिविर: परसदा में संस्कृति, काव्य और परंपरा का भव्य संगम

बिलासपुर। ग्रामीण जीवन, संस्कृति और परंपरा से सीधा सरोकार रखने वाला बिलासा कला मंच एक बार फिर अपनी विशिष्ट पहचान के साथ सामने आया। मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले एक दिवसीय ग्रामीण शिविर का आयोजन इस वर्ष मंच की स्थापना के 37वें वर्ष पर दूरस्थ ग्राम परसदा (बिल्हा) में किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विख्यात इस ग्राम में कार्यक्रम ने ग्रामीण जीवन की आत्मा को जीवंत कर दिया। ग्राम परसदा पहुंचने पर बिलासा कला मंच के सदस्यों का ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा, कीर्तन-भजन और…

Continue reading
बिलासपुर: मनरेगा में बड़ा बदलाव: अब युक्तधारा पोर्टल से तय होंगे पंचायतों के काम

GIS आधारित प्लानिंग के बाद ही मिलेगी मंजूरी, हर कार्य की होगी जियो-टैगिंग बिलासपुर। मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2026–27 में पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों की मंजूरी अब युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से GIS आधारित प्लानिंग के बाद ही दी जाएगी। शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत ग्राम सभाओं में पारित लेबर बजट प्रस्तावों को प्राथमिकता क्रम में पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। योजना के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों में 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं कृषि से जुड़े होंगे, जबकि…

Continue reading
बिलासपुर: स्मार्ट सिटी एमडी/ निगम कमिश्नर अमित कुमार की चुप्पी में पार्षद भरत कशयप का अवैध निर्माण बेखौफ जारी

दिव्यांगों के हक पर रसूख भारी! कांग्रेस नेता भरत कश्यप पर फुटपाथ कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ पर कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता भरत कश्यप का भाजपा राज में भी जलवा — बिना अनुमति के कर रहे दुकान/गैरेज निर्माण बिलासपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना, जो शहर को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए शुरू की गई थी, आज खुद सवालों के घेरे में है। वार्ड क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे फुटपाथ को नियम विरुद्ध अपने अनुकूल बनवाने का गंभीर आरोप पार्षद एवं कांग्रेस…

Continue reading
बिलासपुर प्रेस क्लब में चुनावी बिगुल! 28 दिसंबर को होगा फैसला

 बिलासपुर: बिलासपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित और चर्चित चुनाव का आधिकारिक ऐलान आखिरकार हो गया है। सहायक पंजीयक फर्म्स एवं सोसाइटी ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा जारी विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम ने शहर के मीडिया जगत में चुनावी हलचल तेज कर दी है। इस बार पूरा चुनाव तीन चरणों में सख्त व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा। पहला चरण : सदस्यता सूची और आपत्तियाँ 15 दिसंबर – प्रारंभिक सदस्य सूची जारी 16 दिसंबर – दावे–आपत्तियाँ दर्ज 17 दिसंबर – दावे–आपत्तियों का निराकरण 18 दिसंबर – अंतिम सदस्यता…

Continue reading
बिलासपुर: जिला युवा उत्सव 15–16 दिसम्बर से बहतराई में, प्रतिभाओं का होगा महामंचन!

लोकनृत्य से लेकर रॉक बैंड तक… जिले के युवा दिखाएंगे अपना जलवा बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 15 और 16 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में होने जा रहा है। जिलेभर के युवा अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का जोश दिखाने के लिए इस मंच पर जुटेंगे। 15 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागी लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा जैसी पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन साइंस मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी। 16 दिसम्बर को उत्सव और…

Continue reading
बिलासपुर: संसाधनों की कमी नहीं… ज़रूरत है स्कूलों से प्रेम करने वाले समर्पित शिक्षकों की : गजेंद्र यादव

बिलासपुर, 11 दिसंबर 2025। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में संसाधनों की कमी नहीं, कमी है सिर्फ अपने स्कूल के प्रति प्रेम और ज़िम्मेदारी निभाने वाले समर्पित शिक्षकों की। उन्होंने साफ कहा—अच्छे शिक्षकों को सम्मान मिलेगा और लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर संभागस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्कूल निरीक्षण के लिए विभाग द्वारा विकसित विशेष ऐप लॉन्च किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्कूलों का सतत् निरीक्षण ही शिक्षा सुधार की…

Continue reading