बिलासपुर: विवादों में घिरा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल फिर सुर्खियों में

 बार-बार विवादों में नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, इस बार जांच में नहीं पहुंचा प्रबंधन

बिलासपुर। शिक्षा विभाग की तय जांच के दिन ही नारायण ई-टेक्नो स्कूल का प्रबंधन गायब रहा, जिससे पूरी जांच प्रक्रिया अधर में लटक गई। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के निर्देश पर 06 मई 2026 को निर्धारित जांच में शिकायतकर्ता और जांच दल तो मौके पर पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

 मौके पर कौन-कौन रहा मौजूद?

जांच के दौरान
-अर्पित केसरवानी (प्रदेश महासचिव, NSUI)
-सोहराब खान (पूर्व प्रदेश सचिव, NSUI)
अपने साथियों गौरव सिंह परिहार और शान सिंह ठाकुर के साथ मौके पर मौजूद रहे।

साथ ही जांच के लिए नियुक्त अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रबंधन की गैरहाजिरी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।

 शिकायतकर्ताओं में नाराजगी

स्कूल प्रबंधन की अनुपस्थिति को लेकर शिकायतकर्ताओं ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर की।

 सवाल उठ रहा है—
क्या जानबूझकर जांच से बचने की कोशिश की गई?

 अब आखिरी मौका – 13 मई

मौके पर मौजूद अधिकारियों और संयुक्त संचालक कार्यालय ने स्पष्ट किया—
– स्कूल प्रबंधन को एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है
– अगली जांच तिथि 13 मई 2026 तय

कड़ा संदेश:
अगर इस बार भी प्रबंधन अनुपस्थित रहा, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

  • Related Posts

    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading
    गीत मुक्ति का प्रथम प्रणव’ का लोकार्पण: शब्दों की साधना से गूंजा बिलासपुर, भाव-विभोर हुए श्रोता

    बिलासपुर। शब्द जब साधना बन जाएं और गीत आत्मा की आवाज बनकर गूंजें, तो वह केवल पुस्तक नहीं—एक विचारधारा बन जाती है। ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जब सुविख्यात गीतकार बुधराम यादव की नौवीं कृति “गीत मुक्ति का प्रथम प्रणव” का भव्य लोकार्पण 3 मई को शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में हुआ। यह आयोजन भारतेंदु साहित्य समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जहां साहित्य, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम देखने को मिला।  जब शब्दों ने बांधा समां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *