NEET (UG) 2026: 3 मई को बिलासपुर में ट्रैफिक रहेगा हाई अलर्ट पर, भारी वाहनों की एंट्री बंद

बिलासपुर। रविवार 3 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन शहर के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर समेत आसपास के जिलों से हजारों परीक्षार्थी और अभिभावक शहर में प्रवेश करेंगे, जिससे ट्रैफिक पर भारी दबाव पड़ने की संभावना है।

पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला

उक्त जानकारी देते हुुुए बिलासपुर पुलिस ने बताया कि
शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है। साथ ही प्रमुख चौराहों, पुल-पुलियों, संकीर्ण मार्गों, मॉल एरिया और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस और ट्रैफिक बल तैनात रहेगा। जरूरत पड़ने पर मार्ग डायवर्ट भी किए जाएंगे।

इन टाइम पर रहें सावधान
– सुबह 10:00 बजे से 1:30 बजे तक (परीक्षा शुरू होने से पहले)
– शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक (परीक्षा समाप्ति के बाद)

इन समयों में शहर में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन की अपील

  • अनावश्यक रूप से शहर के अंदर न घूमें
  • गंतव्य तक जाने के लिए बाहरी (बायपास) मार्गों का उपयोग करें
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें

-खास बात
परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस का जनता से सहयोग की अपील—आपकी छोटी सी समझदारी, किसी छात्र का भविष्य संवार सकती है।

 

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *