बिलासपुर: सर्व तेलुगु समाज ने धूमधाम से मनाया उगादी पर्व, समाज के बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

बिलासपुर: चैत्र प्रतिपदा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दक्षिण भारतीय तेलगु समाज ने अपना नव वर्ष उगादि धूमधाम से मनाया। इस मौके पर श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा 23वें वर्ष रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान में समारोह का आयोजन किया गया।

शाम को किया गया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

मंगलवार शाम को रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जहां समाज के ही बच्चों और युवाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अर्पिता के नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्र मुग्ध होते नजर आए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तखतपुर विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर में रहने वाले तेलुगू समाज में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं जिनको ऐसे आयोजनों से मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में रहने वाले आंध्र समाज द्वारा वर्ष भर में एक से बढ़कर एक आयोजन होते हैं, जिसमें शामिल होना हमेशा से ही आनंददायक रहा है ।

विधायक धर्मजीत सिंह के अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के मुखिया प्रिंस भाटिया और समाजसेवी अशोक अग्रवाल भी अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। उपस्थित तेलुगु समाज को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में सभी संस्कृतियों को समाहित करने की अद्भुत शक्ति है और यही इस माटी की खूबसूरती है। फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के प्रिंस भाटिया ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन और प्रस्तुति देने वाले बच्चों की सराहना की।

बुजुर्गों और प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

आयोजन समिति के अध्यक्ष व्ही रामा राव और सचिव एस सांई भास्कर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तेलुगु नव वर्ष उगादि पर समाज के तीन बुजुर्ग दंपतियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री एवं श्रीमती एस पटनायक, श्री एवं श्रीमती ए नागेश्वर राव, श्री एवं श्रीमती बी रामू, श्री एवं श्रीमती एस अर्जुन राव, श्री एस एम जयप्रकाश और श्री कालिदास शामिल रहे ।

इस मौके पर सीजी बीएससी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022-23 की प्रावीण्य सूची में शामिल 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की टी श्रेष्ठा ,सीबीएसई 12वीं की टीसा मनी आर और सीजी बोर्ड की एम गीतिका सम्मानित की गई । साथ ही खेल और अन्य क्षेत्र के विशिष्ट प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। खेल प्रतिभाओं में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी के पूजा एवं तनुश्री राव, विश्व रिकॉर्ड होल्डर हैंड वाकिंग खिलाड़ी पी धनंजय राव, गोल्ड मेडलिस्ट टैंडिंग बी एलवेनी राव और राष्ट्रीय तैराक सी रुचिता नायडू शामिल रही ।आयोजन समिति के अध्यक्ष कोरबा विधानसभा प्रभारी और भाजपा नेता वी रामाराव ने यह भी बताया कि बिलासपुर में रहने वाला तेलगु समाज आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। बिलासपुर में जन्म लेने वाले बच्चों में भी अपनी संस्कृति और कला के प्रति उतना ही आकर्षक है।

उगादि महोत्सव जैसे आयोजनों से बिलासपुर में बसे तेलुगू समाज को संगठित होने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलता है, तो वहीं धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी में भी अपनी संस्कृति को जानने समझने का अवसर प्राप्त होता है। सी नवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। इसे लेकर आयोजकों में जितना उत्साह था उससे कहीं अधिक उत्साह प्रतिभागियों में भी दिखा। प्री नर्सरी से लेकर बुजुर्गों की भी भागीदारी उगादि महोत्सव में रही, तो वहीं इस आयोजनों से आयोजन से समाज के बच्चों और युवाओं को ऐसा मंच मिला जिसके माध्यम से वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर पाए।

बुजुर्गों के सम्मान से जहां बच्चो में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं तो वहीं, प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चे और बेहतर करने का प्रयास करते हैं। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर दोपहर में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक भोज के साथ आयोजन का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में
आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव, सचिव एस सांई भास्कर के अलावा सी नवीन कुमार, बी शंकरराव, एल श्रीनिवास, ई अप्पा राव , टी गिरिधर , डी वासु, बी श्रीनिवास , मोंटी करण, सी श्रीनिवास , आर रविशंकर, मुरली सूरी, संदीप, रवि तेजा, प्रभाकर, एस श्रीनिवास, तुषार, डी श्रीनिवास वासु, टी दिवाकर, चंटी, ए रवि, बी सांई, पी चंद्र बाबू, जी काशीराव, हरीश, डॉक्टर एम एस राजू , ई लक्ष्मण राव, जी लोकेश राव, के शंकरराव, यश समेत अन्य की भूमिका रही।

खेल स्पर्धा में यह रहे विजेता

नर्सरी और प्री नर्सरी 50 मीटर दौड़ में के प्रणीता प्रथम, एस दिशा द्वितीय और पी रितिका तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जे सुरभि प्रथम, के प्रियंका द्वितीय और सी एच नित्याश्री तीसरे स्थान पर रही। 100 मी बालिका दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में जी कृतिका प्रथम , सी एच रुचिता नायडू द्वितीय और जी कनिका तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता कक्षा 1 से 4 तक में के भावेश प्रथम, बी तनीश रेड्डी द्वितीय और एल ऋषि तीसरे स्थान पर रहे ।100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में बी आयुष रेड्डी प्रथम, ए सांई द्वितीय और एस नीरज नायडू तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता में एम दीपिका प्रथम, बी संजना दूसरे और ए पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता बालिका वर्ग में एस दीपिका प्रथम, ई पल्लवी दूसरे और जे सुरभि तीसरे स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता विवाहित महिला वर्ग में सी गीता राव प्रथम , के रोजा रानी दूसरे और एम रमा देव तीसरे स्थान पर रही । विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बी अनुराधा प्रथम , ई भारती द्वितीय के रोजा रानी तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में एम दीपिका प्रथम , ई पल्लवी दूसरे और एस सांई कोमल तीसरे स्थान पर रही।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *