बिलासपुर: प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

बिलासपुर: लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अवनीश शरण, एयरपोर्ट के नोडल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इएनसी भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सी आईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट,एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।

प्रमुख सचिव सिंह ने निरीक्षण उपरांत एयरपोर्ट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरमी का मौसम है। इसलिए अग्निसुरक्षा के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाये। सेना की जमीन एयरपोर्ट को ट्रांसफर के लिए सीमांकन का कार्य चल रहा है। इसकी प्रगति की जानकारी लेकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संपूर्ण नक्शा का अवलोकन किया। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। एयरपोर्ट को 4 सी कैटेगरी में उन्नयन के बारे में भी विचार-विमर्श किया। 4 सी की कैटेगरी में शामिल होने से बड़े विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा। एयरपोर्ट की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श करने की सलाह दी। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के सीई, एसई, ईई एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *