बिलासपुर: 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की पांच महिला खिलाड़ियों ने भारतीय रेलवे महिला हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया

“3री खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी मधु वेदवान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया”

बिलासपुर : 52वीं राष्ट्रीय सीनियरमहिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के हॉथरस में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल  टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 05 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया टीम की जीत अहम भूमिका निभाई ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला हैंडबाल खिलाडियों मेंकाजल, निकी, पंकज, गौरव, टेक्नीशियन, यांत्रिक विभाग एवं मीनू, टेक्नीशियन,विद्युत विभाग शामिल है।

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत मधु वेदवान ने 3री खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया है

भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम एवं उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया है ।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बिलासपुर-रायपुर रूट पर सफर से पहले जरूर देखें सूची

    बिलासपुर, 14 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को बिलासपुर-रायपुर तथा कोरबा-रायपुर रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025: मोहित रावत की ऑलराउंड चमक से बिलासपुर बुल्स की लगातार दूसरी जीत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 2025 के सीजन-2 में बिलासपुर बुल्स ने दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। बीसीसीआई के निर्देशों के अनुरूप आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग के अंतर्गत 8 जून को खेले गए इस मैच में बिलासपुर बुल्स के कप्तान शशांक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रायगढ़ लायंस ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *