बिलासपुर: लगभग 7 किलो गांजा फिर पहुंचा बिलासपुर

गांजा तस्करों के हौसले नहीं हो रहे पस्त

बिलासपुर: कल 10 अप्रैल की शाम को मुखबिर के माध्यम से तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि 12 खोली हनुमान मंदिर के पास चार बाहरी व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर विक्रय करने हेतु ट्रेन से बाहर जाने हेतु रेलवे स्टेशन के तरफ जा रहे हैं. सूचना पर तारबाहर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उक्त चारों आरोपियों के कब्जे से थैले में रखा कुल वजन 06.970 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत एक लाख इक्कीस हजार रू. आंकी गई, को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-बी के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

आरोपी 

– किशन कछवाहा पिता संजय कछवाहा (24) वर्ष साकिन राठी कालोनी लटकारी के पड़ाव महात्मा गाधी वार्ड थाना लाड़गंज जिला जबलपुर (म०प्र०).

— हर्षित अग्रवाल पिता योगेश अग्रवाल (21) वर्ष साकिन जगदीश मंदिर गडा फाटक थाना लाडगंज जिला जबलपुर (म०प्र०).

– शिवम केशरवानी पिता कमलेश केशरवानी (28) वर्ष साकिन शंकर श्री भंडार गडा फाटक रानी ताल लिंक रोड थाना लाड़गंज जिला जबलपुर( म०प्र०).

– साहिल पटेल पिता प्रेम पटेल ( 19) साकिन सब्जी मंडी आटा चक्की लटकारी के पड़ाव थाना लाड़गंज जिला जबलपुर (म०प्र०).

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *