स्वच्छता ही सेवा अभियान: सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति ने किया व्यापक सफाई अभियान

बिलासपुर: बारह खोली चौक, रेलवे क्षेत्र में आज 2 अक्टूबर को  स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का समापन गांधी जयंती के अवसर पर सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा एक व्यापक सफाई अभियान के साथ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में मनाया गया था।

बारह खोली चौक स्थित सोलापुरी माता पूजा आयोजन स्थल पर समिति के सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे परिसर की सफाई की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वी रामाराव ने बताया कि यह अभियान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया है।

अगामी दिनों में रेलवे क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस सफाई अभियान में बड़ी संख्या में वालंटियर सफेद गणवेश में उपस्थित रहे।

इस सफाई अभियान में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष वी रामाराव, सचिव एस साई भास्कर, आयोजन सचिव एल श्रीनिवास, कोषाध्यक्ष वी शंकर राव के साथ अन्य सदस्य डी वासु, टी गिरधर राव, टी दिवाकर, के शंकर राव, एस श्रीनिवास, हरीश बाबू, नरेश, प्रवीण, साई कुमार, सिद्धांत रेड्डी, राज आदि शामिल थे.

समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और समाज में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *