पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन “छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ” की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न: वार्षिक सम्मेलन 21 दिसंबर को, तीन वरिष्ठ पत्रकार जुड़े संगठन से

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर के सभागार में आयोजित हुई। प्रदेश पदाधिकारियों और जिला इकाइयों की सक्रिय उपस्थिति ने बैठक को सार्थक और ऊर्जावान बना दिया। सभागार पत्रकारिता की प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त मंच बनकर उभरा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि महासंघ का लक्ष्य केवल पत्रकारों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि बदलते समय में मीडिया की भूमिका को और अधिक मजबूत…

Continue reading
बिलासपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—क्या सरकारी स्कूलों में सुरक्षित हैं हमारी बच्चियां?

छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकासखंड के सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से बेड टच और मारपीट के आरोप में शिक्षक के निलंबन की खबर जितनी चौंकाने वाली है, उससे कहीं अधिक गहरी चिंता उस सोच को लेकर है जिसने हमारे स्कूलों को लड़कियों के लिए असुरक्षित बना दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है — और दुर्भाग्य से, अंतिम भी नहीं होगी, अगर व्यवस्था अपनी आंखें मूंदे रहे। स्कूल: जहाँ भरोसा टूटता है स्कूल ऐसा स्थान माना जाता है जहाँ बच्चे सिर्फ पढ़ाई नहीं करते, बल्कि…

Continue reading
‘माँ अरपा’ ने जीता बिलासपुर का दिल: विमोचन समारोह में साहित्यकारों और पत्रकारों का संगम

बिलासपुर। साहित्य सृजन समिति, भारतेंदु साहित्य समिति और साहित्याग्राम प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में साईं आनन्दम सभागार में ‘माँ अरपा’ काव्य संग्रह का गरिमामय विमोचन पारिवारिक और साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में तथा द्रोण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अशोक पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित थे। साहित्यकार केशव शुक्ला की सद्य: प्रकाशित काव्य कृति ‘माँ अरपा’ का विमोचन एवं सम्मान समारोह 29 नवंबर 2025 की शाम साईं आनन्दम में हुआ।…

Continue reading
बिलासपुर: SSP रजनेश सिंह की सख़्ती भी नहीं रोक पा रही स्टंटबाज़ों की सनक

बिलासपुर की सड़कों पर पिछले कुछ महीनों से जिस तरह का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, वह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सामाजिक गैर-जिम्मेदारी की पराकाष्ठा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है—पाँच महीनों में 14 मामले दर्ज, 33 वाहन जब्त, 72 आरोपी गिरफ्तार। लेकिन सवाल यह है कि आखिर स्टंटबाज़ों पर यह कड़ी कार्रवाई भी असरदार क्यों नहीं हो रही? सड़कें रेस ट्रैक नहीं हैं, और न ही खुलेआम बर्थडे सेलिब्रेशन का मंच। फिर भी कुछ युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध और…

Continue reading
CG: कांग्रेस के 41 जिलों में बड़ा बदलाव—क्या नई टीम पार्टी की सांसों में नई ऊर्जा भरेगी?

  छत्तीसगढ़ की राजनीति में आजमाए हुए चेहरों से लेकर नए नेताओं तक—कांग्रेस ने एक साथ 41 जिलों में नया नेतृत्व तैनात करके यह साफ कर दिया है कि संगठन अब आधे-अधूरे प्रयोगों पर नहीं, बल्कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक ठोस पकड़ बनाने की कोशिश में है। यह बदलाव सिर्फ एक सूची नहीं है—यह पार्टी की दबी हुई बेचैनी, ठहराव की थकान और नई उम्मीदों की खिड़की खोलने की कोशिश भी है। क्या नए कप्तान कांग्रेस की दिशा बदल पाएंगे? कांग्रेस ने लंबे समय…

Continue reading
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर उसलापुर में महका ‘व्यंजन मेला’, छात्रों ने परोसी संस्कृति की सुगंध

बिलासपुर: महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के मौके पर पारंपरिक स्वाद और संस्कृति की अनोखी महक बिखेरते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी राव शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल और प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय बोलियों की प्रतिष्ठा के बारे में अवगत कराया गया। मेले में छात्रों ने फरा, चौसेला, चीला, धुस्का, भजिया जैसे पारंपरिक व्यंजनों…

Continue reading
छत्तीसगढ़ में जश्न—संजू देवी और कोच दिल कुमार राठौर को बधाईयों की बौछार

 संजू देवी की धमाकेदार परफॉर्मेंस से भारत बना लगातार दूसरा महिला कबड्डी विश्व चैंपियन!  बिलासपुर। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप में भारत ने इतिहास रच दिया! सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने फुर्तीली और चुनौतीपूर्ण चाइनीज ताइपे टीम को 35-28 से पछाड़कर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं छत्तीसगढ़ की बेटी—संजू देवी! जिन्होंने न सिर्फ पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया,…

Continue reading
रायपुर में साहू युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 23 नवंबर को

रायपुर। शहर जिला साहू संघ रायपुर के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य साहू युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 नवंबर 2025, रविवार को मां कर्मा धाम साहू समाज भवन, रायपुर में होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी जिला अध्यक्ष केशव साहू की अगुवाई में जोरों पर है। राष्ट्रीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा साहू ने बताया कि— “हमारा उद्देश्य समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क स्वास्थ्य…

Continue reading
मधु गुंजन 2025 सतरंग: रायगढ़ की कला परंपरा का पंचम वर्ष—750 कलाकारों के संग होने जा रहा है भव्य उत्सव!

रायगढ़ की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर कथक घराने की परंपरा एक बार फिर सुनहरे रंग बिखेरने जा रही है। मधुगुंजन संगीत समिति रायगढ़ तथा श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 4 दिवसीय नृत्य–संगीत–कला प्रतियोगिता एवं उत्सव “मधु गुंजन सतरंग 2025” का आयोजन 21 से 24 दिसंबर 2025 तक भव्य रूप से होने जा रहा है। इस पंचम संस्करण के सफल आयोजन हेतु समिति का गठन करते ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पिछले चार वर्षों से लगातार नई ऊंचाइयां छू…

Continue reading
बिलासपुर: अरपा नदी की गुप्त सड़क भूपेश सरकार में बनी! अब विजय केशरवानी प्रेस कांफ्रेंस में BJP से पूछ रहे हैं कड़े सवाल

अरपा नदी में सड़क बनी कांग्रेस राज में? तो फिर क्या कर रहे थे प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेश बघेल और उपाध्यक्ष अभय नारायण राय! कांग्रेस राज में निगम के सभापति रहे शेख नजीरुद्दीन ने भी किया था सड़क का निरीक्षण बिलासपुर! जिले की बदहाल सड़कों के मुद्दे पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अरपा नदी किनारे बन रही 80–100 करोड़ की रहस्यमयी सड़क को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला। केशरवानी ने कहा —“जब पूरे जिले की…

Continue reading