समय की अनदेखी? पत्रकारों को 1 बजे बुलाकर 1:24 पर पहुँचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

महिला आरक्षण पर चर्चा, पर महिलाएं नदारद—प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ दो सदस्य

बिलासपुर |  महिला आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही सियासत के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर महिला आरक्षण के नाम पर देश में भ्रम फैला रही है, जबकि कांग्रेस शुरू से ही इसके समर्थन में रही है।

“महिला आरक्षण नहीं, असली खेल परिसीमन का” — कांग्रेस

देर से शुरू हुई बिलासपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने साफ कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि असल में वह परिसीमन (Delimitation) के जरिए राजनीतिक लाभ साधना चाहती है।

 कांग्रेस का दावा:

  • महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) पहले ही संसद से पास हो चुका है
  • राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन चुका है
  • इसके बावजूद भाजपा इसे लागू करने में देरी कर रही है

परिसीमन पर उठाए बड़े सवाल

कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा:

  • 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन क्यों?
  • जब 2026-27 में नई जनगणना होनी है, तो पुराने आंकड़ों पर निर्णय क्यों?
  • यदि सरकार चाहे तो बिना परिसीमन के भी मौजूदा सीटों में 33% महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है

 कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक चाल” बताते हुए कहा कि भाजपा असल मुद्दे से ध्यान भटका रही है।

इतिहास का हवाला देकर कांग्रेस का दावा

30 मिनट लेट शुरू हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने खुद को महिला आरक्षण का असली समर्थक बताते हुए कहा:

  • राजीव गांधी के समय पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल
  • पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में 73वें-74वें संशोधन के जरिए महिलाओं को भागीदारी
  • डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित

 कांग्रेस का कहना है कि आज देश में लाखों महिला जनप्रतिनिधि कांग्रेस की नीतियों की वजह से हैं।

भाजपा पर सीधा आरोप

कांग्रेस ने कहा कि:
– भाजपा महिला आरक्षण की नहीं, बल्कि सीटों के परिसीमन की राजनीति कर रही है
– जनता के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है
– असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    रायपुर में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश: राज्यभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, ‘बांसगीत’ ने मोहा मन

    यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में मेधावी विद्यार्थी, डॉक्टर, पीएससी अधिकारी, नीट सफल अभ्यर्थी, खिलाड़ी और समाज गौरव हुए सम्मानित रायपुर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का अनुपम संगम बन गया। प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि…

    Continue reading
    “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजेगा बिलासपुर: जय वंदेमातरम् संगठन निकालेगा चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा, आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

    बिलासपुर। सावन माह की आध्यात्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जय वंदेमातरम् संगठन द्वारा 9 अगस्त (रविवार) को चौथे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह यात्रा इस बार और भी भव्य एवं विशाल स्वरूप में नजर आएगी। संगठन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य उन शिवभक्तों को भी पुण्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *