बिलासपुर: स्मार्ट सिटी ऑफिस की दोनों लिफ्ट बंद, आम आदमी सीढ़ियों में संघर्ष—MD प्रकाश कुमार सर्वे बेपरवाह

5वीं मंज़िल तक पहुंचना बना मिशन इम्पॉसिबल, अफसर नदारद—आम आदमी संघर्ष में स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट’ न लिफ्ट, न अफसर—सुविधा गायब, जवाबदेही लापता बिलासपुर की स्मार्ट सिटी अब सुविधा का नहीं, सहनशक्ति का इम्तिहान बन चुकी है। जिस दफ्तर से शहर को “स्मार्ट” बनाने के दावे किए जाते हैं, उसी स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं।स्थिति यह है कि कार्यालय की दो लिफ्टों में से एक तीन महीनों से बंद पड़ी है, जबकि दूसरी पिछले एक हफ्ते से खराब है। नतीजा—5वीं मंज़िल पर…

Continue reading
अर्धनग्न नृत्य, अफसरों की मौज और नोटों की बारिश: गरियाबंद के उरमाल ओपेरा में अश्लीलता का तांडव, SDM हटाए गए, जांच समिति गठित

गरियाबंद। जिले में प्रशासनिक अनुशासन और कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के नाम पर खुलेआम अश्लील नृत्य, अर्धनग्न डांस और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में रसूखदारों द्वारा पैसे लुटाते, महिलाओं के साथ अश्लीलता करते और पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन की अनुमति से चला अश्लील कार्यक्रम जानकारी के…

Continue reading
बिलासपुर में गूंजा ‘जय छत्तीसगढ़–जय छत्तीसगढ़ी’, नौवें प्रांतीय सम्मेलन का ऐतिहासिक आग़ाज़

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति का केंद्र बन गई, जब छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तत्वावधान में नौवें प्रांतीय सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ सिम्स ऑडिटोरियम में हुआ। गरिमामय वातावरण, साहित्यिक ऊर्जा और लोक संस्कृति की रंगत ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी और जिला…

Continue reading
बिलासपुर: अगर कल निकलना है घर से तो सावधान! 11 जनवरी को दोपहर तक बंद रहेंगे शहर के मुख्य मार्ग, देखें पूरा डायवर्सन

बिलासपुर। कल 11 जनवरी 2026 (रविवार) को नगर में आयोजित “प्रभु श्रीराम कथा” के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के मध्य जगन्नाथ मंगलम (शिव टॉकीज चौक के समीप)से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मसानगंज मार्ग, मध्य नगरी चौक, मारवाड़ी लाइन, किशन चौक, गोल बाजार, कोतवाली चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित कथा स्थल में पहुंचकर सम्पन्न होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलश धारणी माताएं-बहनें शामिल…

Continue reading
नितिन सिंघवी का तीखा सवाल: क्या सूडा कैंसर का इलाज पैरासिटामोल से करेगा?

रायपुर। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को लेकर हाल ही में जारी निर्देशों ने एक बार फिर सरकार की मंशा और ज़मीनी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूडा ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाएँ, व्यावसायिक क्षेत्रों, साप्ताहिक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता फैलाएँ, आर्थिक दंड सुनिश्चित करें, एनजीओ और रहवासी कल्याण संघों की सहभागिता से…

Continue reading
बिलासपुर: वीवीआईपी एंट्री के लिए आम जनता परेशान! जया किशोरी कार्यक्रम में नियमों की खुलेआम धज्जियां

बिलासपुर: श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा विश्व विख्यात कथावाचक जया किशोरी की मायरा कथा एवं भजन का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर जहां एक ओर श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर आयोजकों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी अब सवालों के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजकों ने बिना किसी प्रशासनिक या यातायात अनुमति के एक प्रमुख सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है, ताकि उसी मार्ग से वीवीआईपी की एंट्री…

Continue reading
बिलासपुर: विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी के गौरव का भव्य उत्सव

बिलासपुर: विश्व हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित विचार एवं काव्य गोष्ठी संस्कार भवन, सरकंडा के भव्य सभागार में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में हिंदी की वैश्विक प्रतिष्ठा, भविष्य और रचनात्मक भूमिका पर गहन विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (संरक्षक एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज – बिहार) ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भले ही हिंदी को राजनीतिक रूप से राष्ट्रभाषा का दर्जा न मिला हो, लेकिन 150 से अधिक विदेशी विश्वविद्यालयों…

Continue reading
बिलासपुर: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का 46वां दिन: भजन-कीर्तन के बीच महिलाओं का जोशीला समर्थन, सर्व समाज ने दिया न्याय का भरोसा

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 46वें दिन आंदोलन स्थल पर जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा। बेहतराई एवं बिजौर क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दी। पूरे वातावरण में संघर्ष, आस्था और न्याय की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर सर्व समाज के नेता डॉ. रघु साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यह आंदोलन किसी एक वर्ग का नहीं रहा, बल्कि सभी सर्व समाज एवं साहू समाज पूरी ताकत के साथ धरने का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा…

Continue reading
बिलासपुर में सुर–ताल–राग का महाकुंभ: 18 जनवरी को सजेगा ‘रास मंजरी संगीत महोत्सव 2026’

बिलासपुर। संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अवसर लेकर संगीतालय (SANGEETALYA) प्रस्तुत कर रहा है ‘रास मंजरी संगीत महोत्सव 2026’। यह भव्य संगीत समारोह रविवार, 18 जनवरी 2026 को लायंस भवन, लिंक रोड, सीएमडी चौक के पास, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी और रात 8 बजे तक लाइव प्रस्तुतियां चलेंगी। महोत्सव में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय संगीत, लाइट म्यूजिक, बॉलीवुड गीतों एवं लाइव म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियां होंगी, जहां एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी सुरमयी साधना से श्रोताओं…

Continue reading
बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज़: मोपका धान मंडी रोड स्थित पावर हाउस बिजली कार्यालय में भीषण आग, काला धुआं और लपटें दूर तक दिखीं — इलाके में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर | मोपका धान मंडी रोड पर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस कार्यालय में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बिजली विभाग की टीमें मौके…

Continue reading