बिलासपुर: साहित्य वाचस्पति पं. लोचन प्रसाद पांडेय जयंती पर विचार व काव्य गोष्ठी सम्पन्न
चार भाषाओं में 40 कृतियों के सर्जक थे पं. पांडेय – डॉ. विनय कुमार पाठक बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं पंडित लोचन प्रसाद पांडेय जयंती समारोह समिति, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य वाचस्पति पंडित लोचन प्रसाद पांडेय जी की जयंती के अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज-बिहार) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुबे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री…

















