ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

 

पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे

भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव की उपस्थिति में संगठन के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने श्याम सुंदर पुरोहित को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि कोमल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता शंकर लाल सोनी पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए नई ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें संजय तिवारी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण सोनी को सचिव, ललित तिवारी को कोषाध्यक्ष एवं मधु सोनी को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में जून माह में प्रस्तावित “उत्कृष्ट सम्मान समारोह” की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इस समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा, संस्कृति, समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकार लोकतंत्र की सबसे सशक्त आवाज

प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। पत्रकार समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में संगठन पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत : तरुण कौशिक

प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में पत्रकारों का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है, जिसकी जिम्मेदारी केवल समाचार देना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर व्यवस्था को जवाबदेह बनाना भी है।

बैठक के उपरांत प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन के सक्रिय सदस्य लक्ष्मीनारायण सोनी के निवास पहुंचकर उन्हें राष्ट्रीय एवं विभिन्न स्तरों पर प्राप्त विशिष्ट प्रतिभा सम्मानों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, उमाशंकर साहू, डॉ. वाई.पी. सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  1.  
  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *