लोकायुक्त में दाशरथी प्रकरण की गूंज : अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई तेज

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी समेत तीन शासकीय सेवकों पर शिकायत, अपात्र अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर में बहुचर्चित “दसरथी प्रकरण” को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विविध प्रकरण क्रमांक 445/2024 में शिकायतकर्ता द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी सहित तीन शासकीय सेवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आरोप लगाया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए अपात्र अभ्यर्थी को पात्र बनाकर शासन को नुकसान पहुंचाया गया।

प्रकरण में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. प्रसाद तथा सहायक ग्रेड-3 श्रीमती श्वेता सिंह को प्रतिपक्षी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2017 में सहायक ग्रेड-3 पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया और कथित रूप से लेन-देन कर अपात्र अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाया गया।

शिकायतकर्ता ने लोक आयोग के समक्ष प्रस्तुत आवेदन में उल्लेख किया है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमों एवं संशोधन आदेशों के अनुसार यदि मृतक शासकीय सेवक के परिवार का कोई सदस्य पहले से शासकीय सेवा में हो तो परिवार के अन्य सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं मिल सकता। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर नियुक्ति देने का आरोप लगाया गया है।

लोक आयोग द्वारा 24 अप्रैल 2026 को पारित आदेश में शिकायत के तथ्यों पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले ने शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ा दी है और अब पूरे घटनाक्रम पर नजरें टिक गई हैं।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *