बिलासपुर: क्या कलेक्टर अवनीश शरण हाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही कार्रवाई करेंगे?

बिलासपुर:  हाई कोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका के पालन में कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार रायपुर रोड पर पेंड्रीडीह बायपास के इर्द गिर्द किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 26 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया।नायब तहसीलदार की टीम ने आज पुलिस टीम के साथ सुबह 10 बजे से पेंड्रीडीह बायपास पास पहुंची, जहां पर अलग-अलग किए किए गए कुल 26 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है। उनके द्वारा सड़क मद और घास भूमि में बेज़ा कब्जा कर दुकान, मकान और ठेला लगा लिया गया था।जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई, उनमें पुरुषोत्तम,सुधाराम,महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान, रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप,कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू शामिल हैं। उक्त अतिक्रमण उच्च न्यायालय बिलासपुर के जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य और अन्य में पारित किए गए आदेश के परिपालन में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई एवं स्थानीय पंचायत की टीम उपस्थित थे।

सवाल उठना लाजमी है 

पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द-गिर्द 26 लोगों द्वारा जब बेज़ा कब्जा किया जा रहा था, तब कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *