बिलासपुर: निगम आयुक्त अमित कुमार की तरह एक्शन में नजर आ रहे हैं कलेक्टर अवनीश शरण

बिरकोना में बेज़ा कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई

23 लोगों के बेज़ा कब्जे हटाए गए

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन में बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगों के अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी बेज़ा कब्जे को हटाया गया। इसके अलावा, कुछ निर्माणाधीन मकानों से भी कब्जा हटाया गया और अन्य बेज़ा कब्जे वाले मकान मालिकों को तीन दिनों के भीतर कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया गया। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, बिरकोना स्थित मरघट और श्मशान की भूमि पर से भी बेज़ा कब्जा हटाकर भूमि को खाली किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय का अमला भी शामिल था।

ज्ञात हो कि इससे पहले पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द-गिर्द भी 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

    बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के…

    Continue reading
    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *