बिलासपुर: जूडो खिलाड़ी श्वेता गोस्वामी का SAI GOA में हुआ चयन

  • बिलासपुर जिला जूडो संघ की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी श्वेता गोस्वामी का चयन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) GOA में हुआ है। श्वेता ने वर्ष 2020 में जूडो खेलना शुरू किया था, लेकिन इस यात्रा में उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ ही समय बाद 2020 में कोरोना महामारी के कारण उसकी मां का निधन हो गया, और इसके कुछ समय बाद उसके पिता भी चल बसे। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, बिलासपुर जिला जूडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने उसे अपना परिवार समझकर सहारा दिया और हर पल उसका साथ दिया।
  • श्वेता की चार बहनें हैं, जिनमें से तीन बहनें जूडो खेल में समर्पित हैं। समय के साथ श्वेता ने खुद को न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत किया। उसने कठिन मेहनत के साथ अपने खेल को आगे बढ़ाया, और कभी भी हार मानने का नाम नहीं लिया। उसने अपने खेल में 100% प्रयास किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उसने राज्य स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीते और तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
  • श्वेता ने सबसे पहले जालंधर, पंजाब में, फिर गुजरात में और हाल ही में पुणे में आयोजित कैडेट जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उसने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के कारण उसका चयन SAI GOA में हुआ। श्वेता स्वामी आत्मानंद चिंगराजपारा, बिलासपुर में कक्षा 9वीं की छात्रा है, और उसकी पहली मार्गदर्शिका उसकी बड़ी बहन शारदा गोस्वामी हैं, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी हैं। शारदा ने ही श्वेता को खेल के लिए प्रेरित किया और उसे जूडो में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।
  • अब श्वेता से यह उम्मीद की जा रही है कि वह SAI GOA में प्रैक्टिस करते हुए आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी पूरी लगन से करेगी और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगी।
  • बिलासपुर जिला जूडो संघ के समस्त पदाधिकारियों और सभी खिलाड़ियों ने श्वेता को शुभकामनाएं दी हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *