आकाश गुप्ता बने बिलासपुर के तहसीलदार

बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, मस्तूरी से लेकर रतनपुर तक बदले अधिकार

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर ने 18 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4936/वित्त-1/2026, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार तहसीलदार प्रकाश चन्द्र साहू को बिलासपुर से मस्तूरी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, आकाश गुप्ता, जो अति. तहसीलदार बिलासपुर के पद पर थे, को तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह राजेन्द्र भारत को बिल्हा से रतनपुर तहसीलदार, जबकि लखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार बनाया गया है।

नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नायब तहसीलदार स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी, अनिरुद्ध तिवारी को रतनपुर से बिलासपुर, तथा अप्रतिम पाण्डेय को कोटा से बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं पंकज सिंह को बेलगहना से अति. तहसीलदार रतनपुर तथा राहुल साहू को बेलगहना से रतनपुर पदस्थ किया गया है।

राहुल शर्मा, तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बिल्हा बनाया गया है। वहीं, विभोर यादव, तहसीलदार (नायब तहसीलदार सकरी) को तहसीलदार बेलगहना की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना, सोनू अग्रवाल को रतनपुर से तहसीलदार सकरी, तथा संदीप साय को बोदरी से तहसीलदार सीपत पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा श्वेता यादव को सकरी में अति. तहसीलदार/नायब तहसीलदार के दायित्व तथा जयश्री राजन पथे को तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 38 करोड़ की सौगात के बाद सबसे बड़ा सवाल: विकास दिखेगा या सिर्फ खर्च?

    38 करोड़ की स्वीकृति: विकास की बड़ी घोषणा, अब असली परीक्षा जमीन पर बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम को मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 38 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलना निश्चित रूप से शहर के लिए महत्वपूर्ण है। खेल परिसर से लेकर सड़क, नाली, नाला, विद्युतीकरण और व्यावसायिक परिसरों तक कई तरह के कार्य इस पैकेज में शामिल हैं। कागज पर देखें तो यह शहर के बुनियादी ढांचे और आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाला बड़ा प्रस्ताव है। लेकिन सवाल यह नहीं…

    Continue reading
    निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के राज में दो इंजीनियरिंग! नाली निर्माण में ‘जैसा इंजीनियर, वैसा काम’ क्यों?

    MT कंस्ट्रक्शन पर बिजली चोरी कर नाली निर्माण कराए जाने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। “आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे का चहेता है MT कंस्ट्रक्शन?”—सूत्रों के दावे से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म वॉर्ड 17 में MT कंस्ट्रक्शन का ठेकेदार महिला इंजीनियर शशि वारे की निगरानी में बिना ड्रॉइंग-डिजाइन के कर रहा नाली निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल कहीं बिना ड्रॉइंग-डिजाइन नाली, कहीं ड्रॉइंग के अनुसार निर्माण… बिलासपुर नगर निगम में आखिर इंजीनियरिंग का एक ही पैमाना है या हर जोन का अपना नियम? बिलासपुर:…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *