बिलासपुर: निगम की जमीन को मनीष राय, कुमुद अवस्थी, संदीप केडिया और अमृतलाल जोबनपुत्र का बताकर आरआई निखिल झा द्वारा दिया जा रहा था कब्जा, जानिए उसके बाद क्या हुआ

मोपका में निगम को आवंटित 20 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया

आयुक्त के निर्देश पर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बिलासपुर: मोपका में निगम को आवंटित भूमि में से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार के निर्देश पर कब्जा हटाया गया। लगभग 16 एकड़ भूमि को दर्जन भर बेज़ा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है। निगम द्वारा इसमें लोगों के घूमने फिरने के लिए शानदार गार्डन बनाया जायेगा। निगम की अवैध कब्जा हटाओ टीम ने राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जा हटाया गया है। बेज़ा कब्जा धारियों ने निगम की भूमि पर झोपड़ी, बाउंड्री वाल, कॉलम, टीन शेड, बोर्ड लगा दिए थे। आर्यन बिल्डर का बैनर भी हटाया गया। सवेरे 11बजे से शाम 4 बजे तक कार्रवाई की गई। उक्त जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा मीडिया को दी गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को मौजा मोपका प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया। उपरोक्त भूमि पर कतिपय तत्वों द्वारा बेजाकब्जा किया गया। जिसे नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 16 एकड़ भूमि बेजा कब्जा मुक्त कराया गया। टीम में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा,अतिक्रमण दस्ता, जोन कमिश्नर अभियंता जुगल सिंह, पटवारी हरीश जैन हल्का पटवारी आर आई कि उपस्थिति में कब्जा मुक्त कराया गया।

जिला प्रशासन ने मीडिया को बताया कि निगम को जमीन सौंपने के दो माह पश्चात आर आई निखिल झा द्वारा इसी जमीन को मनीष राय, कुमुद अवस्थी संदीप केडिया,अमृतलाल जोबनपुत्र का बताकर उन्हें कब्जा दिया जा रहा है। कुमुद अवस्थी के चौहदी में पूर्व में रोड है। किंतु मौके पर पश्चिम में रोड है। मनीष राय को तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा बेदखल किया गया था। अमृत जोबनपुत्रा को गलत तरीके से आर आई निखिल झा द्वारा सीमांकन कर दे दिया गया है। इसके अलावा सरस्वती साहू,मोहन साहू,अनिल श्रीवास,सारा खान का बेजा कब्जा हटाया गया है। शासन व निगम की लगभग 20 एकड़ भूमि भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई है। जिसमे शासन की महती योजनाये क्रियान्वित होना है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *