बिलासपुर: ठेला वालों में मचा हड़कंप

बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। अब यदि किसी ने सड़क, फूटपाथ या नाले के ऊपर ठेला लगाया तो उसका ठेला जब्त कर लिया जाएगा और उसे वापस नहीं किया जाएगा, साथ ही अलग से जुर्माना भी लगेगा। यह चेतावनी नगर निगम ने आज शहर के ठेला मालिकों को स्पष्ट रूप से दे दी है।

आज सुबह विकास भवन में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में पहली बार ठेला मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन लोगों को बुलाया गया था जो बड़ी संख्या में ठेले किराए पर देते हैं। निगम आयुक्त ने उनसे अपील की कि यातायात सुचारु बनाए रखने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग करें। इस पर ठेला मालिकों ने 10 दिन का समय मांगा।

आयुक्त अमित कुमार ने 18 मई तक का समय देते हुए साफ निर्देश दिए कि उसके बाद यदि कोई ठेला सड़क, फूटपाथ या नाले के ऊपर लगा पाया गया, तो वह जब्त कर लिया जाएगा और कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

नगर निगम के अनुसार, शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसे ठेला व्यवसायी हैं जो ठेले किराए पर देते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि ठेले कहां और कैसे लगाए जा रहे हैं। इसका नतीजा यह होता है कि किराए पर ठेला लेने वाले लोग सड़क और फूटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं।

निगम ने स्पष्ट किया है कि अब ठेला मालिकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका किराए का ठेला सार्वजनिक मार्ग, फूटपाथ या नाले के ऊपर न लगाया जाए। 19 मई से ऐसे ठेलों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त सती कुमार यादव, बाजार शाखा के अनिल सिंह, और प्रमुख ठेला व्यवसायी दीपक सिंह, गोपाल जाना, कमलदास, नंदकुमार कश्यप, नंद ठेला, रामनारायण देवांगन, अमन रिक्शा एवं हाथ ठेला, दुर्गा गैरेज, सतीश तालापारा, सुग्रीव राम यादव, जयचंद गुप्ता, आदित्य चंद्रवंशी, रामकुमार हर्षवानी, जगमल चौक, शिवकुमार यादव, किशोर सिंह वानी, गगनदीप रिक्शा, अहमद अली, कुंदनलाल अहिरवार, क्लिफ्टन थॉम, राजेन्द्र प्रसाद बर्मन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *