बिलासपुर: आरोही म्यूजिकल फैमिली से जुड़े सिंगरों ने एक शाम लता जी के नाम कार्यक्रम में दी गीतों की शानदार प्रस्तुति

बिलासपुर में एक शाम लता के नाम कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बिलासपुर: दिल में तुझे बसाके…, ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं…, तेरे मेरे मिलन की रैना…. जैसे सुमधुर गीतों से ग्रैंड अर्जुन का हाल गूंज उठा. अवसर था आरोही म्यूजिकल फैमिली के बैनर तले आयोजित एक शाम लता के नाम के आयोजन का. जहां आरोही म्यूजिकल फैमिली से जुड़े कलाकारों ने स्वर कोकिला लता जी के गीतों की प्रस्तुति देकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जताया.
कार्यक्रम के आयोजक राजेश गुप्ता के अनुसार इस संगीतमयी शाम में अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयुषी शुक्ला एवं अपूर्वा सिंह ने लता जी के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं. वहीं, इनका स्वागत सिंगर श्रीमती मयूरी खंडेलवाल ने पुष्प गुच्छ देकर किया.
इस दौरान राजेंद्र सिंह का बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेट किया गया.

ऐसे प्रयास होते रहना चाहिए 

कलाकारों ने कहा कि ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है. जिससे कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है जिससे मंच पर प्रस्तुति देने का अभ्यास बना रहता है. जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है. वहीं, संस्था के संस्थापक राजेश गुप्ता ने कहा कि मेरा प्रयास है कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे. इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.

 
राजेश ने मीडिया से कहा कि संगीत में वो जादू है जो हर एक व्यक्ति के तनाव को ख़त्म करता है तथा संगीत मन को शांत करता है एवं व्यक्ति जिस तरह के संगीत को सुनता है उसकी मानसिक अवस्था भी उसी तरह की हो जाती है.
कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने इस कार्यक्रम का जमकर लुत्फ़ उठाया. सभी ने राजेश गुप्ता के इस कदम को दिल से सराहा और कहा कि वे सभी कलाकारों को समुचित सम्मान देते हैं जिससे सभी कलाकारों की हौसला अफजाई होती है.
इस मौके पर संजय निकुंज ने तुझ संग प्रीत लागै, संजय कौशिक ने समा है सुहाना-सुहाना, आशीष अधिकारी ने चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है, एसके पासवान ने मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा, श्रद्धा राव ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, आलोक अवस्थी ने जो तुमको हो पसंद, विनोद तिवारी ने जाने कब कहा, मयूरी खंडेलवाल ने अखियों के झरोखों से, राजेश गुप्ता ने तेरे मेरे मिलन की ये रैना, राजेंद्र सिंह ने चांद सी महबूबा, नंदा अडाकाने ने तुम ही मेरी मंदिर, अनिल पोहरे ने आपकी नजरों ने समझा, देवेन्द्र ने दिल में तुम्हें बैठा के, प्रफुल्ल चिपके ने सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, लक्ष्मी शर्मा ने आजा आई बहार फिर है, गौरव ने तुम मिले दिल खिले,अतुल केसरवानी ने तुम ही तुम मुझसे बात करती हो, डीएसपी तिवारी ने दिल में हो तुम, मनोरमा तिवारी ने रोज़ रोज़ आँखें ले और रघवार देवांगन ने मैं जट यमला पगला दीवाना प्रस्तुत किया. 
  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *