बिलासपुर: फदहाखार जंगल में मिली अधजली लाश का खुलासा, 4 गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव को जलाने का किया गया था प्रयास

हत्या करने के बाद पहले शव को जंगल में छुपाने और बाद में शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शव  जांजगीर जिले के 27 वर्षीय युवक रवि साहू का था। उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया और बाद में जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी।

बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह  ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घरेलू वाद-विवाद में जांजगीर-चाम्पा के ग्राम बिर्रा के रहने वाले युवक रवि की हत्या उसकी सौतली माँ श्रीमति हेमलता साहू एवं नाबालिग भाईयों के द्वारा की गयी। रवि की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों द्वारा शव को सिरगिट्टी  थाना क्षेत्र के फदहाखार जंगल में ले जाकर जलाने का भी प्रयास किया गया। इनका साथ देने वाले जांजगीर के कोसमंदा थाना क्षेत्र निवासी ड्राइवर सुनील यादव और दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. 
एसपी ने बताया कि रवि साहू का उसके सौतली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा 31 जनवरी  के सुबह लगभग 8 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2:30 बजे  उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था। इसके बाद से मृतक घर में और आसपास नहीं दिखा।
 

इस मामले में पुलिस द्वारा मृतक की सौतली माँ तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी, जिसमें मृतक के सौतेले नाबालिग भाई के द्वारा घटना के दिन दोपहर लगभग 3 बजे मृतक रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया गया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनों नाबालिग भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा (सीजी 11 बीजे 7961) मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव( 22)  के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिए थे.

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और अर्टिगा वाहन बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *