बिलासपुर: डकैती का फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

आरोपी पिछले 07 माह से फरार था

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बिलासपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  परसदा निवासी(प्रार्थी) केहर सिंह कुर्रे ने 14 जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटर साइकिल में बिलासपुर की तरफ से अपने घर परसदा जा रहा था तो करीब 12.30 बजे रात को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परसदा के पास दो मोटर सायकल में चार अज्ञात व्यक्ति आकर मारपीट कर उससे नकदी रकम 25 हजार रूपये, आधार कार्ड , ओप्पो मोबाइल आदि को छिन कर ले गये हैं. वहीं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 395 भादवि जोड़ कर धारा 394 भादवि हटाई गई. लूट की घटना में शामिल आरोपी यशवंत उर्फ लच्छी लोहार, दीपक उर्फ पीपी यादव तथा दो अपचारी बालको के पास से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें  न्यायालय में पेश किया गया था. वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी मनोज सूर्यवंशी और अमन चतुर्वेदी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिसमें से आज सकरी पुलिस ने आरोपी मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद को उसके निवास (बटालियन रोड सकरी) से घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *