बिलासपुर में हुई 48 लाख 91 हजार रुपये की ठगी
बिलासपुर रेंज CYBER थाना में दर्ज एक ऑनलाइन फायनेशियल फ्रॉड मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। घटना का विवरण प्रार्थी सौरभ साहू, जो एक शिक्षक हैं, को व्हाट्सएप के माध्यम से एक पार्ट-टाइम जॉब के लिए संपर्क किया गया। आरोपियों ने प्रार्थी को हेल्सबर्ग नामक वेबसाइट में निवेश करने के लिए राजी किया और इस प्रक्रिया में उसे कुल 48,91,061 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। आरोपी फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड का उपयोग कर…









