बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश के बाद जागे बोदरी नायब तहसीलदर ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक, फूड विभाग, एनएचआई की टीम और पटवारी

 

बिलासपुर: जिला प्रशासन के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में एसडीएम बिल्हा ने पेंड्राडीह बायपास स्थित ढाबों पर छापेमारी की। इस दौरान राजस्व विभाग, एनएचआई और फूड विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

कार्यवाही के तहत सीजी 10 ढाबा संचालक राकेश शर्मा के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसी तरह, राज भोजनालय संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास भी 4 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए और उन्हें जब्त किया गया।

दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक शैलेश गढ़वाल, फूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत, एनएचआई के अधिकारी और हल्का पटवारी भी मौजूद थे।

यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से सार्वजनिक सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *