बिलासपुर: झमाझम रहा न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन और छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का महामूर्ख सम्मेलन-2025

महामूर्ख सम्मेलन 2025 और होली मिलन समारोह का आयोजन

बाल कलाकार तनिष्क के गीतों पर जमकर झूमे लोग

डॉ. विनय पाठक, डॉ. उज्वला कराडे, रेवती यादव, इरशाद अली, रवि शुक्ला और देवदत्त तिवारी ने बचपन के दिनों के किस्सों को साझा किया

बिलासपुर: न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन(NHICF) और छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में रंगारंग महामूर्ख सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अन्नू पांडे ने अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक थे, जिन्हें मूर्खाधिराज की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका डॉ. उज्जवला कराडे को मुर्खेश्वरी और शिवसेना नेत्री रेवती यादव को मुर्खरानी की उपाधि से नवाजा गया।

विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खनन्द, वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को जोजवानंद और वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को भोकवानंद की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कवियित्री सोमप्रभा तिवारी ने श्रृंगार रस से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि कवि सुरेश पैगवार, राकेश श्रीवास और राजेंद्र कश्यप ने हास्य व्यंग्य की कविताएं सुनाकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। उदीयमान बाल कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा के गीतों ने भी उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लाफ्टर क्लब के सुरेश अग्रवाल और उनकी टीम ने अपनी जोरदार हंसी से कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्णा तिवारी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए अतिथियों ने न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान पत्रकार प्रखर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी, मनीष शर्मा,प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, राजेंद्र सक्सेना, सतीश बाटवे , अनीश गंधर्व, कमलेश लव्हात्रे, यू मुरली राव, कमल दुसेजा , हीराजीराव सदाफले, जीतेंद्र पोर्ते, चंद्रकांत निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोग इस अद्भुत और रंगीन आयोजन की यादों में खो गए।

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *