बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। अब यदि किसी ने सड़क, फूटपाथ या नाले के ऊपर ठेला लगाया तो उसका ठेला जब्त कर लिया जाएगा और उसे वापस नहीं किया जाएगा, साथ ही अलग से जुर्माना भी लगेगा। यह चेतावनी नगर निगम ने आज शहर के ठेला मालिकों को स्पष्ट रूप से दे दी है। आज सुबह विकास भवन में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में पहली बार ठेला मालिकों…
बोधगया:बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला मलखंब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वढ़दा ने पोल मलखंब में 8.60 अंक, हेंगिंग में 8.45 अंक और रोप में 8.45 अंक अर्जित कर 1 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़…
बिलासपुर। भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय वंदे मातरम् संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब है। जय वंदे मातरम् संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया और सैकड़ों आतंकियों को मार…
बिलासपुर: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें मृतक शिवकुमार घृतलहरे (उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना बिल्हा) की मौत के कारणों को लेकर परिजनों द्वारा झूठी जानकारी देकर मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार को 12 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने के कारण परिजनों द्वारा पहले बिल्हा सीएचसी और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है…
बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शासन से तीन लाख रुपये मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए सामान्य मृत्यु को सर्पदंश बताकर झूठा दावा पेश किया था। इस सनसनीखेज मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए हैं। मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई गहन जांच के बाद हुआ। घटना का विवरण 12 नवंबर 2023 को शिवकुमार घृतलहरे (36 वर्ष), निवासी पोड़ी थाना…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 का फाइनल मुकाबला आज रायपुर स्थित आरडीसीए मैदान में बिलासपुर और भिलाई के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर यह मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहां बिलासपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। बिलासपुर के कप्तान मयंक यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। कप्तान मयंक यादव ने 30 रन, मोहित…
रायपुर | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि राज्य में “संकल्प” नामक कोई भी नक्सल विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाम से अभियान चलने और उसमें 22 नक्सलियों के मारे जाने की जो खबरें समाचार माध्यमों में आ रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं। विजय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, “मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूँ कि छत्तीसगढ़ पुलिस या किसी…
“लास्ट टाइम” शब्द को लेकर RTI आवेदन खारिज: क्या DEO अनिल तिवारी जैसे अधिकारी अपनी जवाबदेही खो रहे हैं? धारा 2(च) और 2(ञ) धाराएँ “पब्लिक अथॉरिटी” और “रिकॉर्ड” की परिभाषा से संबंधित हैं, न कि सूचना को खारिज करने के आधार से बिलासपुर | सूचना के अधिकार (RTI) के तहत एक आवेदन को खारिज कर दिया गया है; क्योंकि इसमें इस्तेमाल किया गया “लास्ट टाइम” शब्द विभाग के लिए “स्पष्ट नहीं” था! हां, आपने सही पढ़ा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यूथ एंड इको क्लब के…
बिलासपुर: थाना कोटा अंतर्गत ग्राम लमेर में सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच गोली चलने की एक घटना सामने आई, जिसमें गांव के ही निवासी गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव (पुत्र मनीराम यादव) के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल गिरजाशंकर यादव ने बताया कि वह अपने मित्र दीपक रजक के साथ गांव में घूम रहा था। उसी दौरान…