खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों का जलवा, व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीते

बोधगया:बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला मलखंब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वढ़दा ने पोल मलखंब में 8.60 अंक, हेंगिंग में 8.45 अंक और रोप में 8.45 अंक अर्जित कर 1 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की उम्मीदों को नई ऊंचाई दी।

वहीं, मोनू नेताम ने पोल मलखंब में 8.50 अंक हासिल कर संयुक्त कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में दुर्गेश्वरी कुमेटी ने 8.35 अंक के साथ पोल मलखंब में कांस्य पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया।

अब तक मलखंब में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल 1 रजत व 4 कांस्य पदक, तथा टीम और व्यक्तिगत वर्ग को मिलाकर कुल 11 पदक (1 रजत, 10 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल संचालक तनुजा सलाम, सहायक संचालक अंजुलस एक्का, वरिष्ठ खेल अधिकारी शिवराज साहू, टी. एन. रेड्डी, तथा छत्तीसगढ़ मलखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव डा. राजकुमार शर्मा, संरक्षक अनिल टाह, विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा) सहित अनेक पदाधिकारियों व जिलों से जुड़े मल्लखंब प्रशिक्षकों व अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

इस सफलता पर मलखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदक खिलाड़ी, प्रशिक्षकों और खेल संघ के समर्पण का परिणाम है। आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास जारी रहेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, सुरेश पैगवार ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान–2026’ से सम्मानित

    युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर ने राष्ट्रीय काव्यपाठ में जीता द्वितीय स्थान बिलासपुर | 13 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ की साहित्यिक धरती से एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहराया है। मध्यप्रदेश के तिरोड़ी स्थित मॉयल मंगल भवन में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन 2026 में जांजगीर के प्रतिष्ठित कवि सुरेश पैगवार को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “साहित्य शिरोमणि सम्मान–2026” से नवाजा गया। युवा प्रतिभा का धमाका सम्मेलन के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा काव्यपाठ प्रतियोगिता में जांजगीर के युवा कवि…

    Continue reading
    भारतीय रिजर्व बैंक को मिला नया गवर्नर, संजय मल्होत्रा ने संभाला पद

    NHI डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को अपना नया गवर्नर मिल गया है। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 11 दिसंबर को आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया, जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पद से इस्तीफा दिया। संजय मल्होत्रा के पास पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पब्लिक पॉलिसी का तीन दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उनके नेतृत्व में आरबीआई को देश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *