बिलासपुर के होनहार बालकलाकार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान – तबला वादन में मिला छात्रवृत्ति चयन
बिलासपुर नगर के प्रतिभाशाली बाल तबला वादक श्री आरव रूपेश भुरंगी ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ सी.सी.आर.टी. (सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में आरव का चयन तबला वादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु किया गया है। आरव रूपेश भुरंगी न सिर्फ संगीत में बाल्यकाल से प्रतिभाशाली रहे हैं, बल्कि वे एक समृद्ध संगीत परंपरा के वारिस भी हैं। वे प्रसिद्ध तबला वादक श्री रूपेश विजय भुरंगी के…









