बिलासपुर: प्रवीण यादव और रवि रोशन की घातक गेंदबाजी से बिलासपुर फाइनल में, भिलाई स्टील प्लांट को 6 विकेट से हराया
मेंस सीनियर एलिट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलिट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह सेमीफाइनल मुकाबला रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेला गया, जहां बिलासपुर के कप्तान मयंक यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बीएसपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 139 रन…









