“संकल्प” नाम से कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा: गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि राज्य में “संकल्प” नामक कोई भी नक्सल विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाम से अभियान चलने और उसमें 22 नक्सलियों के मारे जाने की जो खबरें समाचार माध्यमों में आ रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।

विजय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, “मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूँ कि छत्तीसगढ़ पुलिस या किसी संयुक्त बल द्वारा ‘संकल्प’ नामक कोई ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए इस ऑपरेशन से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।”

उन्होंने कहा कि 22 नक्सलियों के मारे जाने का जो आंकड़ा सामने आ रहा है, वह भी वास्तविकता से मेल नहीं खाता। “इस आंकड़े के इतर भी बहुत सारी बातें हैं और तथ्य इससे अलग हैं,” उन्होंने कहा।

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में कई अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है, जिनमें एसटीएफ, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा, “जब कोई ऑपरेशन पूर्ण होगा, तभी उसकी आधिकारिक और प्रामाणिक जानकारी साझा की जाएगी।”

विजय शर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर “संकल्प” नामक अभियान चलाया गया और उसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। गृह मंत्री ने इस पर स्पष्ट और सख्त खंडन करते हुए जनता और मीडिया से सत्यापित सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    शिक्षा विभाग में अब ऑफलाइन छुट्टी का खेल खत्म: सिर्फ HRMIS पोर्टल से ही स्वीकार होंगे अवकाश आवेदन, DPI का कड़ा निर्देश

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में कागजी प्रक्रियाओं और मनमानी पर लगाम कसने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग के तमाम निर्देशों के बावजूद मैदानी स्तर पर ऑफलाइन अवकाश (छुट्टी) के आवेदन लेने और उन पर कार्रवाई जारी रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संचालनालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल ही बनेगा जरिया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा…

    Continue reading
    पचमढ़ी के नर्मदोत्सव में गूंजी कथक की थाप, वैष्णव गुरु-शिष्य परंपरा ने मोहा मन

    राष्ट्रीय कथक महोत्सव में यामी वैष्णव को ‘नृत्य प्रवाहिनी’ और अदिति सुल्तानिया को ‘कला प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान’, प्रीति वैष्णव को ‘गुरु श्रेष्ठ सम्मान’ सारंगढ़/रायगढ़। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नर्मदोत्सव एवं कथक नृत्य कला महोत्सव-2026 में भारतीय शास्त्रीय कथक की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत और अविस्मरणीय प्रदर्शन देखने को मिला। सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में तबले की थाप, घुंघरुओं की झंकार और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद संगीतप्रेमियों और कला-रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *