रायगढ़: जाजल्य देव महोत्सव में आज स्नेहा की कथक प्रस्तुति
गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की देंगी प्रस्तुति रायगढ़: संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जाजल्य देव महोत्सव में आज 12 फरवरी को नगर की अत्यंत प्रतिभाशाली युवा कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा परमिता स्वाइन की कथक प्रस्तुति होगी. स्नेहा घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में प्रवीण (एम.ए. प्रथम वर्ष) की छात्रा हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की विधिवत शिक्षा ग्रहण कर रही है. हाल ही में जे…









