रायगढ़: जाजल्य देव महोत्सव में आज स्नेहा की कथक प्रस्तुति

गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की देंगी प्रस्तुति

रायगढ़: संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जाजल्य देव महोत्सव में आज 12 फरवरी को नगर की अत्यंत प्रतिभाशाली युवा कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा परमिता स्वाइन की कथक प्रस्तुति होगी. स्नेहा घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में प्रवीण (एम.ए. प्रथम वर्ष) की छात्रा हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में रायगढ़ कथक की विधिवत शिक्षा ग्रहण कर रही है. हाल ही में जे एस सी आर आइडल की विनर रही स्नेहा, चक्रधर समारोह, अमृत महोत्सव, राज्योत्सव, मैत्री महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंचों सहित, कटक, पुणे ,शिमला, भिलाई,रायपुर, दुर्ग ,भोपाल, गोवा, नेपाल, उज्जैन में कथक प्रस्तुति से अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं “नृत्य भूषण” “नृत्य कलाश्री ” “नृत्य गुंजन” “नृत्य मधुश्री” “भारत शास्त्र नृत्य प्रवीण” सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं.

अपने गुरु शरद वैष्णव के सानिध्य में कथक नृत्य की उच्च शिक्षा हेतु भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही हैं जिससे अंतर्गत रायगढ़ कथक की बोल बंदिशों का सुक्ष्मता से अध्ययन एवं कला संरक्षक महाराजा चक्रधर सिंह की रचनाओं का विधिवत प्रदर्शन शामिल है, जिंदल कर्मी अजीत कुमार स्वाईन (कार्यकारी अध्यक्ष मधु गुंजन संगीत समिति) एवं श्रीमती सुनैना स्वाईन (ओडिसी नृत्यांगना) ने अपनी होनहार पुत्री स्नेहा को बाल्यकाल से ही कथक के प्रति समर्पित कर दिया था, जिसे स्नेहा आज अपनी मेहनत व लगन से चरितार्थ करते हुए रायगढ़ कथक घराने को क्षितिज तक पहुंचाने हेतु ढृढ संकल्पित नजर आ रही है. आज की अपनी प्रस्तुति में स्नेहा शिव वंदना व रायगढ़ घराने की उत्कृष्ट बोल बंदिशों के साथ ही नवरस पर आधारित महाराजा चक्रधर सिंह की रचना से अपनी नृत्य का समापन करेंगी.

श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ के निदेशक शरद वैष्णव, गुरु जन निमाई चरण पांडा रोशनी वैष्णव, जेनिफर जोसेफ,निधि बाजपेई, राजेंद्र विश्वकर्मा मधु गुंजन संगीत समिति से सनत वैष्णव, आशीष निषाद, अजीत कुमार स्वाइन, आयुषी साव, सहित उपस्थित सदस्य गण ने सफलतम नृत्य प्रस्तुति की शुभकामनाएं दी है.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *